
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने रविवार को कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को मार्च से सरकारी योजना के तहत विमान से तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भिंड में संत रविदास की जयंती और चंबल संभाग की विकास यात्रा के शुभारंभ के दौरान उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा, “संत रविदास की जन्मस्थली को भी इस सरकारी तीर्थ यात्रा योजना में सम्मिलित किया जाएगा। इसे सीएम तीर्थ-दर्शन योजना के नाम से जाना जाता है। हम तीर्थ यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिकों को भी विमानों से ले जाया जाएगा।
‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत 60 साल से ज्यादा आयु के पात्र वरिष्ठ नागरिक सरकारी खर्चे पर किसी भी सूचीबद्ध तीर्थ स्थान की यात्रा कर सकते हैं। सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि भिंड को एक नगर निगम के तौर पर अपग्रेड किया जाएगा। भिंड शहर को एक मेडिकल कॉलेज भी मिलेगा। यहां वर्तमान में एक नगरपालिका परिषद है। ‘विकास यात्रा’ सभी वार्डों में जाकर पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाएगी। साथ ही, परियोजनाओं का लोकार्पण ईवा शिलान्यास भी होगा। यात्रा का समापन 25 फरवरी को होगा।
बता दे कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करा रहे हैं। इसके तहत दिल्ली का रहने वाला कोई भी व्यक्ति, जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे ज्यादा है, वह इस योजना (एमएमटीवाई) के तहत आवेदन कर सकता है। वरिष्ठ नागरिक अपने साथ 21 वर्ष से ज्यादा आयु का एक अटेंडेंट भी लेकर जा सकते हैं।