महाशिवरात्रि की पूजा में रखें इन बातों का ध्यान, भगवान भोलेनाथ पूरी करेंगे आपकी मनोकामना

Som Pradosh Vrat 2022

इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को मनाई जाने वाली है। बता दें कि इस साल महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन शनि देव कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 30 सालों के बाद कुंभ राशि में आ रहे हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, महाशिवरात्रि के दिन की गई पूजा को काफी खास माना जाता है। लेकिन इस दिन आपको इन बातों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं ।

महाशिवरात्रि के दिन काले कपड़े ना पहनें, सफेद, लाल या फिर गुलाबी रंग के कपड़े आप पहन सकते हैं।
महाशिवरात्रि के दिन चढ़ाए प्रसाद को कभी भी खुद ग्रहण ना करें, कहा जाता है कि अगर आप ऐसा करते हैं तो  ऐसा करने पर गरीबी आती है।
शिवलिंग पर टूटे हुए अक्षत नहीं चढ़ाना चाहिए।
 शिवलिंग पर टूटे बेलपत्र नहीं चढ़ाने चाहिए। बेलपत्र पर चंदन से राम लिखें तथा फिर चढ़ाएं।
शिवलिंग पर रोली को ना चढ़ाएं, रोली की जगह चंदन का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
महादेव की पूजा में शिवलिंग पर केतकी और चंपा फूल नहीं चढ़ाना चाहिए
 शिवलिंग पर बेर चढाने चाहिए