संतरे के छिलकों से चमकायें चेहरा, पायें और भी बेनिफिट्स

ORANGE-FACE-PACK-benefits

संतरे के फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं, इसका खट्टा-मीठा स्वाद हर किसी को पसंद आता है। संतरे में विटामिन सी, कैल्शियम और फोलेट पाया जाता है, जो कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि संतरे का छिलका भी हमारी स्कीन को कई करह से फायदे देता है। अगर नहीं तो चलिये जानते हैं।  

संतरे का छिलका देता है कई जबरदस्त फायदे:

डैंड्रफ से छुटकारा दिलायेअगर बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो  संतरे के छिलके को सुखाकर, पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें नारियल के तेल को मिक्स करें। इस मिक्सचर को बालों में लगाने से रूसी दूर हो जाएगी।

स्किन को चमकाएयदि आपकी त्वचा ऑयली है तो ये आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संतरे के छिलके के पाउडर को शहद में मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें, और चेहरे पर लगाएं। इसे लगाने से आपके चेहरे पर ग्लो तो आयेगा ही साथ ही दाग घब्बे भी दूर होगें।  

संतरे के छिलको से पायें बेहतर नींदयदि आपको भी ठीक से नींद नहीं आती है, तो संतरे के छिलके (Orange Peel) को पानी में डालकर गर्ग कर लें, और बचे हुए पानी को पी लें, ऐसा रेगुलर करने से आपको रातों को अच्छी नींद आएगी।