रेत के टीलों के बीच बसा खूबसूरत किलों का स्थान, राजस्थान

विविधता में एकता लिए हमारा भारत अपनी भौगोलिक खूबसूरती के लिए दुनिया भर में मशहूर है। कहीं प्रकृति की गोद में खिलखिलाते हरे-भरे पहाड़ हैं तो कहीं कल-कल छल-छल नदियाँ बहतीं हैं। कहीं रेत के बीच बसे किलें हैं तो कहीं समुद्र के किनारे बसे शहर।

Image result for RAJASthan romantic tourist placesतो चलिए जानते हैं अपने खूबसूरत भारत के एक और राज्य को। हम आज आपको बता रहे हैं भारत के क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य राजस्थान की खूबसूरती के बारे में।

राजस्थान में हमारे पुऱाने राजाओं का रजवाड़ा बसता है। रेत के टिलों के बीच  खूबसूरत किलों का भी राज्य राजस्थान है। यदि आप छुट्टियाँ मनाने के लिए भारत में ही कोई अच्छी जगह ठूँढ़ रहें हैं जहाँ आप भारत का इतिहास जान पाऐं तो राजस्थान को घूमने के लिए चुन सकते हैं।

Related imageराजस्थान के खास शहरों में आज हम आपको बता रहे हैं पुष्कर, जोधपुर, उदयपुर और जयपुर की खास जगहों के बारे में जहाँ आप भारत के इतिहास को करीब से जान सकते हैं-

Image result for PUSHKAR LAKE HD IMAGES

पुष्करः पुष्कर भारत के पुराने शहरों में से एक माना जाता है। यह राजस्थान में रेत के बीच बसा एक खूबसूरत शहर है। यहाँ आप रेत के बीच प्रकृति की खूबसूरत कलाकृति पुष्कर झील के खूबसूरत नज़ारे का आनंद ले सकते हैं।

Image result for PUSHKAR HD IMAGES

इसके अलावा पुष्कर में आप इतिहास की दृष्टि से महत्व पूर्ण सावित्री माता मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

जोधपुरः जोधपुर को राजस्थान की ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। ब्लू सिटी नाम पड़ने के पीछे कारण यहाँ के सभी घरों का नीले रंग में रंगा होना है।

Image result for BLUE CITY JODHPUR HD IMAGES

यदि आप यहाँ किसी ऊँचे किले पर जाते हैं तो वहाँ से इस खूबसूरत शहर की नील में रंगी खूबसूरती देख सकते हैं।

Related image

यहाँ आप उमेद भवन पैलेस, मेहरानगढ़ किला व म्यूज़ियम, जसवंत थाड़ा घूम सकते हैं। बता दें जोधपुर के ही उम्मेद भवन पैलेस में भारत की बॉलिवुड की खूबसूरत अदाकारा, प्रियंका चोपड़ा ने भी निक जोनस के साथ शादी के साथ फेरे लिए थे।

Related image

उदयपुरः उदयपुर को राजस्थान के मेवाड़ राजघराने की पुरानी राजधानी के रूप में जाना जाता है। यहाँ की खूबसूरती यहाँ बसी खूबसूरत जगहों से है।

Image result for UDAIPUR HD IMAGES

उदयपुर में आप सहेलियों की बाड़ी, जगमंदिर, लेक पैलेस, गुलाब बाग, राजमहल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। इसके अलावा उदयपुर का किला उदयपुर जाकर ना देखना वहाँ की खूबसूरती का पूरा मज़ा ना लेने के बराबर होगा। यदि आप उदयपुर जाएं तो उदयपुर का किला अवश्य देखें।

Image result for JAIPUR HD IMAGES

जयपुरः राजस्थान के जयपुर शहर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। राजस्थान की राजधानी जयपुर की खूबसूरती यहाँ बने हवा महल से है।

Image result for JAIPUR HD IMAGESआपने जयपुर के हवा महल के बारे में सुना भी होगा। हवामहल एक खूबसूरत ऐतिहासिक इमारत राजस्थान की राजधानी में है जिसके खूबसूरत नज़ारे को आप देख सकते हैं। इसके अलावा आप जयपुर में अमेर किला, जंतर-मंतर, नाहरगढ़ किला, जल महल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं।

1 Comment

Comments are closed.