अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देश भर में धूम रही। देश भर के लोगों ने योग दिवस के अवसर पर योग किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2019 के अवसर पर इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से देश का संबोधन किया। इस उपलक्ष में रांची में 25000 लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ योग के आसन किए। गौरतलब है कि हर वर्ष योग दिवस 21 जून की तारीख को विश्व भर में मनाया जाता है।

योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने हेतू देश के प्रधानमंत्री मुख्य रूप से देश की जनता के साथ योग करते हैं। देश भर में देश को जवानों ने भी देश के अलग-अलग कोनों में योग के आसन किये।

इस उपलक्ष में एक रोचक तथ्य रहा है जहाँ देश भर में लोग बढ़चढ़ कर भाग ले रहे थे, वहीं इस बार भारतीय आर्मी सेना के स्पेशल डॉग यूनिट ने भी सेना के जवानों संग योग के आसनों को किया।

सेना के स्पेशल डॉग यूनिट का सेना के साथ योग दिवस मनाने की यह अद्भुत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र रहीं। वहीं हरियाणा में भी सेना के घुड़सवार दस्ते ने पंचकुला में योग के आसन किये। देश भर के जवान कहीं बर्फिली पहाड़ियों पर तो कहीं समुद्र में सेना जहाजों पर योग करते नज़र आये।

देश भर में जहाँ जन-जन में लोगों में खास उत्साह रहा, योग दिवस की धूम के बीच बॉलिवुड सितारों ने भी योग की खूबसूरत तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर किया।

जम्मू कश्मीर में भी -20 डिग्री सेल्शियस के तापमान में बर्फ के चादर पर सेना ने योग के करतब दिखाए। अरूणाचल प्रदेश में पुलिस के जवानों ने दिगारू नदी में खड़े होकर योग के खूबसूरत नज़ारों की तस्वीरें साझा कीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को राँची से संबोधित करते हुए योग का परचम विश्व भर में फैलने की बात कहते हुए योग की महत्ता पर ज़ोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने योग को किसी दायरे में ना बाँधते हुए योग को मेडिकल, फिजियोथैरिपी, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से जोड़ने की बात भी रखी। प्रधानमंत्री ने देश की जनता से विशेष अपील हुए करते हुए कहा कि वे अपने योग के ज्ञान को फोन के सॉफ्टवेयर की तरह इस्तेमाल करें। उन्होंने योग के इस अवसर पर ह्रदय के लिए योग का नारा दिया।

गौरतलब है कि देश भर में योग दिवस को विशेष रूप से मनाने के लिए 11 दिसम्बर 2014 को वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष ऐलान देश भर की जनता के समक्ष किया था। प्रधानमंत्री मोदी खुद फिटनेस के किंग माने जाते हैं। अपनी फिटनेस का विशेष ध्यान देने वाले मोदी अपने व्यस्त जीवन में भी योग के लिए समय निकालते हैं। कहा जा सकता है कि देश भर की जनता का योग के प्रति बढ़ता उत्साह कहीं ना कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस को देखने के बाद ही आया है।
Himachal Pradesh: ITBP personnel performed yoga on International Yoga Day at Indo-China border in Kinnaur district. #YogaDay2019 pic.twitter.com/z1IAYxKy4J
— ANI (@ANI) June 21, 2019
कुल मिलाकर देश भर में लोगों में योग दिवस के इस अवसर पर एक अलग ही उत्साह रहा।