क्रिकेट प्रेमियों के लिए पेपसी एक बार फिर अपना नया एथेंम सॉन्ग ले आया है। टीसीरीज के बैनर तले आज ही पेपसी का एक एथेंम सॉन्ग रिलीज़ किया गया है। जिसे अब तक 43 लाख के आस-पास लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही पेपसी के इस सॉन्ग को 52 हजार लाइक भी मिल चुके हैं।

पेपसी की टैग लाइन हर घूंट में स्वैग है को बदलकर इस बार पेपसी ने अपनी टैग लाइन में घूंट की जगह फैन कर दिया है। यानि पेपसी के इस सॉन्ग की लाइन है ‘हर फैन में स्वैग है’।
गौरतलब है कि यह आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का रोमांचक दौर चल रहा है। आज भारत का न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड के मैनचेस्टर ग्राउंड में महामुकाबला भी है। इसी के चलते पेपसी का नया एथेंम सॉन्ग क्रिकेट प्रेमियों के जोश को दिखाते हुए रिलीज़ किया गया है।

सबसे अनोखी बात जो पेपसी के एथेंम सॉन्ग में है वह यह कि इसमें फैन दादी का भी स्वैग दिखाया गया है। यह वही फैन दादी हैं जो हाल ही में आईसीसी मैच के दौरान पॉपुलर हुई हैं। 87 साल की फैन दादी भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने साउथ अफ्रिका से इंग्लैंड पहुँची थी।

भारत और बांग्लादेश के मैच में भारत ने अपनी जीत दर्ज़ करवाई थी। यह मैच 2 जुलाई को भारत और बांग्लादेश के बीच में हुआ था। वहीं जीत की यह खुशी दुगुनी हो गयी जब भारतीय खिलाड़ियों ने अपने फैंस के बीच व्हील चेयर पर बैठी एक बुजुर्ग दादी को देखा।
जो कि मैच खत्म होने के तुरंत बाद वील चेयर पर ही टीम इंडिया से मिलने मैदान पर आ पहुँची थी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जब फैन दादी के विषय में पता चला वे दादी से मिलने जा पहुँचे।
![]()
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली का दादी का आशीर्वाद लेते तस्वीर उस दिन सुर्खियों में रही थी।

फैन दादी का यह अनोखा क्रिकेट प्रेम देखकर विराट ने भी दादी को आगे के मैचों का फ्री में टिकट देना का वादा कर दिया और वह निभाया भी। इसके बाद भारत के हर मैच में फैन दादी कैमरों में अलग ही नज़र आतीं।

चारूलता नाम की यह बुजुर्ग फैन दादी व्हील चेयर पर ही भारतीय क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने आती हैं। फैन दादी की सबसे रोचक बात जिसने कि सबका ध्यान कुछ देर के लिए अपनी ओर खींच लिया था।

वह यह थी कि जब 1983 में भारत ने पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी कपिल देव की अगुआई में वर्ल्ड कप जीता था तब भी फैन दादी ऑडियंस में मौज़ूद थीं। क्रिकेट के प्रति उनका इस अनोखे प्रेम ने ही उन्हें स्वैग वाली दादी का टैग दे दिया।

और अब यह स्वैग वाली दादी पेपसी की एथेंम सॉंन्ग का भी स्वैग बढ़ा रही हैं। पूरे सॉन्ग में अलग अलग फैन का स्वैग पेपसी की ओर से दिखाया जा रहा है वहीं स्वैग दुगुना हो जाता है जब स्वैग वाली दादी भी ठुमके लगाती नज़र आती हैं।