मैनचेस्टर ग्राउंड में आज बजेगा भारतीय शेरों की हुंकार का डंका

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में वह घड़ी चल रही है जब 10 देशों के महामुकाबले में भारतीय  दिग्गज खिलाड़ियों की टीम रैकिंग तालिका में नम्बर 1 पर चल रही है।

Image result for indian cricket team in icc world cup 2019 HD IMAGES

भारतीय ऱण के शेरों की हुंकार का डंका जहाँ पिछले मैच में श्रीलंका को हरा जीत के साथ बजा था, वहीं दूसरे ओर ऑस्ट्रेलिया टीम को मिली हार ने भारतीयों को नम्बर 1 पायदान पर खड़ा कर दिया था।

Image result for indian crickeT TEAM VS AUSTRALIA icc world cup 2019 HD IMAGES

यह सभी के लिए एक यादगार पल बन गया जब सेमीफाइनल में दूसरे स्थान पर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम ने बढ़िया प्रदर्शन दिखा ऑस्ट्रेलिया से नम्बर 1 की रैकिंग को लेकर अपने नाम करवा लिया।

Related image

आज भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों का सेमीफाइनल में मुकाबला कीवियों यानि रैंक पर चौथे स्थान की क्रिकेट टीम न्यूज़ीलैंड से है। इंग्लैंड के मैनचेस्टर में होने वाला आज का मैच सभी के लिए रोमांचकारी होने वाला है।

Image result for NEWZELAND BATS MAN icc world cup 2019 HD IMAGES

विशेषकर भारतीयों के लिए है। लगभग सभी अखबारों की हेडलाइनें आज यही हैं कि मैनचेस्टर ग्राउंड में होने वाले मैच में आज स्टेडियम भारतीय दर्शकों से ही खचाखच भरा रहने वाला है। आखिर हो भी क्यूं ना भारत एक क्रिकेट प्रेमी देश जो ठहरा।

Image result for INDIAN AUDIENCE icc world cup 2019 HD IMAGES

यहाँ बात रोहित के शतक की हो या बुमरा के विकेट लेने की हर भारतीय टीवी पर मैच देखते ही खुशी से उछल ही पड़ता है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 45 मैंचों के बाद सेमीफाइनल में पहुंची टीमों के बीच मुकाबले का आज पहला दिन है।

Image result for INDIAN AUDIENCE icc world cup 2019 HD IMAGES

जिसमें भारतीय शेर कीवियों से भिड़ेगें। अब तक हुए 9 मैंचों में भारत का प्रदर्शन प्रसंशनीय रहा है। 9 में से 7 मैचों में जीत हासिल कर भारतीय खिलाड़ी रैंकिग के पहले पायदान पर खड़े हैं।

Image result for ROHIT SHARMA icc world cup 2019 HD IMAGES

इस बात में भी कोई शक नहीं कि आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 मेंव भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतर प्रदर्शन के पीछे रोहित शर्मा के शतकों और बुमरा,शम्मी, चहल के द्वारा लिए गए विकेटों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुल मिलाकर इस बार भारतीय ओपनर्स खिलाड़ियों का दमखम मैदान में देखने को मिला।

Image result for BUMRAH icc world cup 2019 HD IMAGES

टीम के बीच अच्छा तालमेल भी भारतीय जीतों के पीछे एक बड़ी वजह रहा है। विराट कोहली की मार्गदर्शन और धोनी के विकेट कीपिंग ने भारतीय टीम के जज़्बे को बरकरार रखने में भूमिका निभाई।

Related image

वहीं आज का मैच हर किसी के लिए रोचक होने वाला है। बात अगर न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम की, की जाए तो कीवियों ने 9 में से 5 मैचों में जीत अपने नाम की है।

Related image

कीवियों के पास भी आज मैदान में कई ऑलराउंडर हैं जो बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ी पर ही अपना बेहतर सिक्का आज़माते हैं।

Related image

हालांकि जीत के लिए आज भी, पुराने रिकॉर्डों को देखते हुए भारतीय टीम का पलड़ा ज्यादा भारी दिखाई पड़ता है, लेकिन फिर भी भारतीय टीम की किसी भी कमज़ोरी को भारी पड़ना आज के लिए ठीक नहीं होगा।

Image result for NEWZELAND BATS MAN icc world cup 2019 HD IMAGES

यदि आज के मैच में भारतीय क्रिकेट टीम अच्छा प्रदर्शन दिखा पाती है तो वह फाइनल में जीत की एक बड़ी दावेदार टीम मानी जाएगी।  देखना दिलचस्प होगा कि शहंशाओं की बादशाहत आज मैदान में अपना क्या कमाल दिखा पाती है।