कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का करीना कपूर के लिए छलका प्यार

छोटे पर्दे के कॉमेडी किंग कपिल शर्मा दर्शकों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। सक्सेस की बुलंदियों को छू रहे कपिल शर्मा अपने शॉ के सीजन 2 में भी खूब छा रहे हैं।

Image result for kapil sharma hd images

दर्शकों को अपने अलग अंदाज़ से गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा अपनी एक अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बना चुके हैं। सोनी टीवी पर कपिल हर विकेंड पर नए मेहमानों के साथ हंसी के ठहाके लगाने आ ही जाते हैं।

Image result for kapil sharma hd images

अब हाल ही में यूट्यूब पर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का एक विडियो खूब वायरल हो रहा है।

Image result for kapil show season 2

बता दें यह विडियो कॉमेडियन कपिल शर्मा के हाल ही के शॉ का है। बीते शनिवार-रविवार कपिल शर्मा के शॉ पर पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ टीम के साथ पहुंचे।

बता दें दिलजीत दोसांझ फिल्म अर्जुन पटियाला के प्रमोशन के लिए कपिल के सेट पर पहुंचे। फिल्म के प्रमोशन के लिए दिलजीत के साथ फिल्म की हिरोइन कृति सेनन भी पहुंची थीं।

Image result for kareena kapoor hd wallpaper

शॉ के दौरान कपिल शर्मा बॉलिवुड टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर के लिए अपने दिल का दर्द बयां कर बैठे। कपिल दोसांझ से कहते हैं कि -आपको k शब्द बहुत पसंद है क्योंकि आप करीना कपूर खान औऱ  काइली जेनर दोनों को ही पसंद करते हैं। इसी बात को पूरा करते हुए कपिल दोसांझ से पूछते हैं कि वे करीना कपूर से पहली बार कब मिले थे।

Image result for arjun patiala team on kapil sharma show

दोसांझ कपिल की बात का जवाब देते हुए कहते हैं कि वे करीना से पहली बार उनके घर पर मिले थे। जब वे स्क्रिप्ट रींडिग के लिए करीना के घर पहुंचे थे। वहीं दोसांझ बताते हैं कि उनकी नज़र करीना को देखने के लिए दरवाज़े पर ही टिकी थी।

Image result for arjun patiala team on kapil sharma show

दोसांझ अपनी बात पूरी ही करते हैं कि कपिल बोल उठते हैं- हमें तो 15 साल हो गए, लेकिन हमें कभी घर पर नहीं बुलाया। गौरतलब है कि कपिल शर्मा करीना कपूर खान को काफी पसंद करते हैं। वे बॉलिवुड स्टार दीपिका पादुकोण के भी बड़े फैन हैं। देखना होगा कि बॉलिवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान का कपिल की इस बात पर क्या जवाब आता है।

Image result for kapil with ginni hd images

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा अपनी दोस्त और गर्लफ्रेंड गिन्नी से शादी के बंधन में बंधे थे। वहीं अब इन खबरों पर मोहर लग गयी है कि कपिल शर्मा जल्द ही डैडी बनने वाले हैं।

पिछले दिनों कपिल शर्मा अपनी पत्नि गिन्नी के साथ कैनेडा हॉलिडे पर थे। जहाँ उन्होंने पत्नि के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताए। कपिल ने गिन्नी के साथ अपने हॉलिडे के कुछ मज़ेदार विडियो भी अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किए थे।

बता दें कि कपिल शर्मा इन दिनों लाइमलाइट में बने रहते हैं। कपिल के शॉ में बॉलिवुड स्टार अपनी फिल्म का प्रमोशन करवाने पहुंच ही जाते हैं। वहीं कपिल भी शॉ में आए अपने अतिथिय़ों का स्वागत भी बखूबी करते हैं।

Image result for mission mangal team on kapil sharma show hd images

पिछले दिनों कपिल के शॉ में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म मिशन मंगल की टीम भी पहुँची थी। असल लाइफ में गंभीर औऱ मज़ाकिया दोनों रोल में रहने वाले अक्षय ने टीम के साथ पहुंचकर कपिल के शॉ के खूब हंसी के ठहाके लगाए।

1 Comment

Comments are closed.