इस साल भाई बहन के प्यार भरे रिश्ते की राखी का त्योहार 15 अगस्त यानि देश की आजाद़ी के साथ देश भर में मनाया जाएगा।15 अगस्त यानि देश की आज़ादी के जश्न की तैयारियों में देश के हर कोने-कोने को सजाया जा रहा है वहीं भारतीय बाज़ारों की चमक रंग-बिरंगी राखीयों से बढ़ रही है।

भाई-बहन के प्यार की राखी वैसे तो केवल एक धागा मात्र है लेकिन यह अटूट विश्वास का सूत्र है जो भाई-बहन के प्यार को निखारता है। धागे में सजे रंग-बिरंगे मोती को जोड़ता धागा इस अटूट विश्वास की नींव को मजबूती से जोड़े रखता है।

इस बार बाज़ार में आ रही राखीयाँ आज़ादी के थीम से जुड़ी हुई हैं। तो चलिए बताते हैं आपको कि बाजार में आई इस बार की राखीयाँ कितनी खास हैः
तिरंगे की शान भाई के कलाई के नाम – हर भाई चाहता है कि उसकी लाडली बहन उसकी कलाई पर बाज़ार की सबसे सुंदर राखी बाँधे। तो बता दें इस बार राखी की जो थीम देखने को मिल रहीं वो हैं तिरंगे के रंग में रंगे मोतियों की राखीयाँ।

तिरंगे के रंग यानि केसरी, सफेद और हरे रंग के मोतियों की राखीयों को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह राखीयाँ कलावे की धागे में तिरंगे के रंगे की शान को लिए बाज़ार में उपलब्ध हैं।
दरअसल इस तिरंगे वाली राखी को खरीदने की सबसे बड़ी वजह यह मानी जा रही है कि इस बार भारतीय बहनें दो त्योहारों को एक साथ मनाना चाहती हैं। वहीं तिरंगे वाली राखी को भाई की कलाई पर बाँधने से बेहतर विकल्प भला क्या हो सकता है।

कश्मीर की आज़ादी से सजेगी अब की राखी – हाल ही में देश की स्वर्ग सी धरती कश्मीर से विशेषाधिकार को खत्म कर दिया है। जो कि भारतीय भावनाओं की निश्चित ही एक बड़ी जीत है। इसी क्रम में भारतीय मोदी सरकार की इस बड़ी जीत का जश्न भी अनोखे अंदाज़ में मनाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। इसी जश्न पर चार चांद लगा रही हैं बाजार में आई प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर वाली राखी। इन राखीयों की भारतीय ग्राहकों में बड़ी मांग दिख रही है।

कश्मीर से आर्टिकल 370 खत्म करने की तर्ज़ पर बाजार में कमल की राखीयाँ भी मौज़ूद हैं। मोदी सरकार के चिह्न कमल वाली राखीयाँ भी लोगों द्वारा खूब पसंद की जा रही हैं।

लोगों का मानना है कि भारत की आज़ादी की इस वर्ष गाँठ पर कश्मीर का देश का अभिन्न हिस्सा बनने का जश्न भी 15 अगस्त को मनाना बनता है। आज़ादी के अनोखे जश्न में राखियों पर कमल केसरी रंग से सज़ा है।

छोटी कलाईयों में सुपर हीरोस की बढ़ेगी शान – वहीं हर बार की तरह जिन बहनों के छोटे भाई हैं, उनके लिए विशेष कार्टून वाली राखीयाँ भी भारतीय बाज़ारों में मौजूद हैं।

इन कार्टून राखीयों को घड़ी वाली राखी में देखा जा रहा है।

छोटे भाईयों के प्यारी प्यारी कलाई पर एलईडी लाइट वाली राखियाँ इस बार मिकी माउस, स्पाडर मैन से लेकर एवेंजर्स के सुपर हीरो वाली राखियों की चमक होगीं।