पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक अच्छी खबर आ रही है। सिंध प्रांत में हिंदु धर्म से नाता रखने वाली पुष्पा कोहली की नियुक्ति पुलिस ऑफिसर के तौर पर हुई है। इसके साथ ही पुष्पा कोहली हिंदु धर्म की पाकिस्तान में पहली महिला पुलिस ऑफिसर बन गयी हैं।

यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जहाँ कश्मीर पर भारत सरकार का फैसला आने के बाद से ही भारत-पाक के रिश्तों के बीच कड़वाहट का ही दौर पिछले कुछ समय से चल रहा है। वहीं यह खबर पाकिस्तान से आने पर कुछ राहत पहुँचाती है। भारतीय-पाक पुष्पा कोहली हिंदु धर्म से नाता रखती हैं और वे पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहती हैं।

बता दें पुष्पा कोहली ने सिंध पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित प्रविंशल कॉम्पिटिटिव एग्जाम पास किया है। यह पहली बार है सिंध पुलिस में एक हिंदु महिला शामिल हुई हैं। पुष्पा कोहली को सिंध प्रांत में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय हिंदु धर्म से नाता रखने वाले लोगों की जनसंख्या पाकिस्तान के सिंध प्रांत में ही रहती है।
हालांकि एक मुस्लिम देश होने के नाते पाकिस्तान में बहुसंख्यकों में मुसलमान ही आते हैं। वहीं पाकिस्तान में हिंदु प्रांत से संबंध रखने वाले लोग अल्पसंख्यक की श्रेणी में ही आते हैं। ऐसे में यह खबर और भी महत्वपूर्ण बन जाती है कि हिंदु धर्म से नाता रखने वाली अल्पसंख्यक पुष्पा कोहली ने राज्य की कठिन परीक्षा पास कर पुलिस अधिकारी के पद पर नियुक्ति पा ली है।

गौरतलब है कि पाक में भारत के अल्पसंख्यकों को लेकर आए दिन धर्म परिवर्तन की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं इन खबरों से परे हिंदु पुष्पा कोहली की यह खबर कहीं ना कहीं राहत की एक बड़ी खबर बनती है।

यह जानकारी पाकिस्तान के मानवाधिकार कार्यकर्ता कपिल देव द्वारा ट्वीट कर दी गयी। कपिल ने ट्वीट कर लिखते हैं कि ‘पुष्पा कोहली हिंदू समुदाय की पहली लड़की बन गयी है जिन्होंने सिंध पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित प्रविंशल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन पास किया है औऱ सिंध पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बनी हैं’।
Excellent News: Pushpa Kolhi has become the first girl from #Hindu community who has qualified provincial competitive examination through Sindh Public Service Commission and become Assistant Sub Inspector (ASI) in Sindh Police. More power to her! #WomenEmpowerment pic.twitter.com/EALTHCkeVP
— Kapil Dev (@KDSindhi) September 3, 2019
महिलाएं चाहें भारत की हो अन्य किसी देश की, लगातार बुलंदियों के शिखर को छूती नज़र आ रहीं है। हौंसलों की यह उड़ान किसी भी मुश्किल परिस्थिति में भी पर फैलाने से नहीं डरती। इन्हीं मायनों में पाक के सिंध राज्य में हिंदु अल्पसंख्यक पुष्पा कोहली की सब इंस्पेक्टर के पद पर भी नियुक्ति और भी खास हो जाती है।

इससे पूर्व पाकिस्तान में भारत के हिंदु धर्म की सुमन पवन बोदानी ने भी सुर्खियाँ बटोरीं थीं। समन को पाक में सिविल और जुडिशल मैजिस्ट्रेट कोर्ट में जज के पद पर नियुक्त किया गया था। इसी साल 2019 में सुमन बतौर जज नियुक्त हुई थीं. वहीं मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सुमन ने राह में आय़ी मुसीबतों के बारे में बताते हुए कहा था कि उनको डर था कि उनका समुदाय वकील बनने के उनके फैसले का समर्थन नहीं करेगा।
लेकिन कहते हैं ना कि सपनों की उड़ान अगर बुलंदियों को छूने की हो और मजबूत इरादे साथ हों तो बड़ा पहाड़ भी रास्ता नहीं रोक पाता। वहीं सुमन को इस राह में उनके परिवार का समर्थन मिला और वे बतौर जज वे आज अपनी सेवाएं प्रांत में दे रही हैं। वहीं इस कड़ी में नया नाम अब पुष्पा कोहली का भी ज़ुड़ गया है।