
वार्षिक नई दिविश्व पुस्तक मेले 2020 में लगभग छह सौ से अधिक प्रकाशक विभिन्न भाषाओं में अपनी पुस्तकें तेरह सौ से अधिक स्टाॅलों पर प्रदर्शित करेंगे

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष प्रो. गोविन्द प्रसाद शर्मा ने नई दिल्ली के कंस्टिट्यूशनल क्लब में पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस वर्ष भारत महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मना रहा है। इस उपलक्ष्य में न्यास द्वारा निर्धारित इस बार की थीम ‘‘लेखकों के लेखक महात्मा गाँधी’’ विषय पर केंद्रित है। उन्होंने आगे कहा कि यह थीम गांधी जी के जीवन के अधिकांश पहलुओं और समसामयिक लेखकों पर उनके प्रभाव को दर्शाती है।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2020 के महत्वपूर्ण विशेषताओं का उल्लेख करते हुए प्रो. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष लगभग छह सौ से अधिक प्रकाशक विभिन्न भाषाओं में अपनी पुस्तकें तेरह सौ से अधिक स्टाॅलों पर प्रदर्शित करेंगे। ये पुस्तकें विभिन्न भाषाओं जैसे बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, मैथिली, मलयालम, पंजाबी, संस्कृत, सिंधी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि व्यापार-सत्र के अतिरिक्त विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ जैसे सेमिनार, पुस्तक विमोचन कार्यक्रम और पैनल चर्चा आदि इस मेले का हिस्सा होंगे।
जनजातीय भाषाओं के विलुप्त होते जाने के खतरे के प्रति आगाह करते हुए प्रो. शर्मा ने कहा कि भारत एक बहुभाषी देश है जिसमें जनजातीय भाषाओं और कहानी वाचन की मौखिक परंपराएं आज चलन से बाहर होती जा रही हैं। न्यास ने इनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए इन भाषाओं में पुस्तकें प्रकाशित करने तथा इनके विकास हेतु तमाम गतिविधियाँ आयोजित करने का निर्णय लिया है।

अपने संबोधन में प्रो. शर्मा ने उपस्थित पत्रकारों से अनुरोध किया कि वे पुस्तकों के प्रति पाठकों की रुचि के विकास में अपना रचनात्मक एवं सक्रिय योगदान दें। उन्होंने बताया कि पुस्तक मेला जनता के लिए प्रत्येक दिन 11 बजे से रात्रि आठ बजे तक खुला रहेगा। स्कूल यूनिफोर्म में आने वाले स्कूली बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों का प्रवेश निःशुल्क होगा।
इस अवसर पर भारतीय व्यापार संवर्धन संस्थान के अधिशाषी निदेशक, श्री राजेश अग्रवाल, आईएएस ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि मेले को आगंतुकों के लिए सुलभ बनाने हेतु आईटीपीओ ने विशेष प्रबंध किए हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अपर महानिदेशक, श्री मदन मोहन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
पत्रकार वार्ता के प्रारंभ में न्यास की निदेशिका, श्रीमती नीरा जैन ने उपस्थित पत्रकारों और अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने पत्रकारों को बताया की मेले मैं 600 से अधिक प्रकाशक होंगे तथा 1300 से अधिक स्टाल होंगे जो की 23 हज़ार वर्ग मीटर पर फैला हुआ है । मेले में 20 से अधिक विदेशी प्रतिभागी भी होंगे । उन्होंने न्यास द्वारा युवा लेखकों को प्रोत्साहित करने के लिए पारंभ की गई ‘नवलेखन प्रोत्साहन योजना’ की जानकारी भी दी।
ल