
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना आधिकारिक गाना लगे रहो केजरीवाल का ऑडियो-वीडियो लांच कर दिया । पार्टी मुख्यालय में इस गीत को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह ने लांच किया। इस गीत के जरिये दिल्ली के निवासियों की भावनाओं को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही केजरीवाल सरकार के पांच साल के कार्यकाल में किये गये ऐतिहासिक कार्यों को बताने की कोशिश की गई है। उप मुख्यमंत्री ने लगे रहो केजरीवाल डॉट कॉम (lagerahokejriwal) नाम से वेबसाइट भी लांच किया है। जहां ये गाना ऑडियो और वीडियो में उपलब्ध होगा, वहां से कोई भी ऑनलाइन जाकर डाउनलोड करके सुन सकता है। इस गाने को सुुप्रसिद्धध संगीत निर्देशक व गायक विशाल डडलानी ने अपनी धुन और संगीत देकर तैयार किया है।
इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह गाना न सिर्फ दिल्ली के लोगों की आवाज है बल्कि यह अगले पांच साल तक दिल्ली का थीम गाना भी बनने जा रहा है। पार्टी मुख्यालय में शनिवार को पार्टी के आधिकारिक गाने को लांच करने के दौरान उप- मुख्यमंत्री मनीष सिसोदियाने कहा कि हम जहां भी गये जिस भी नुक्कड़ और मीटिंग में गये रास्ते में और बाजार में लोगों से मिले, सभी लोगों ने यही कहा कि अरविंद केजरीवाल जी ने बहुत काम किया है। लगे रहो……।

आज दिल्ली के बीच से यह नारा निकल कर आया है कि अच्छे बीते पांच साल, लगे रहो केजरीवाल। दिल्ली के लोगों के प्रेम ने विश्वास और उम्मीद से बोला है कि लगे रहो केजरीवाल । पूरी दिल्ली के लोगों और युवाओं ने नारे को बार-बार दोहराया । आज वही नारा आम आदमी पार्टी का अधिकारिक गाना बन गया है। हर तरफ यही गीत जनता गुनगुना रही है।

आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लिये यह आधिकारिक गाना लांच कर दिया है, यह दिल्ली के लोगों की आवाज है। लगे रहो केजरीवाल ….. यह गाना दिल्ली के लोगों का भारी समर्थन और आर्शीवाद है। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल जी से जो प्यार, सम्मान और उम्मीद रख रही है, उसे कोई भी गाना या वीडियो दर्शाने के लिये छोटा ही पड़ेगा।

अगले तीस दिन तक यह वीडियो और ऑडियो गाना दिल्ली की जनता में गूंजेगा, इसे लोग अपनी कार और मोबाइल में चला सकते हैं, अगले तीस दिनों तक यह गाना चुनावी सभाओं में चलेगा ।

पिछले चुनाव में लॉच पांच साल केजरीवाल गाना आज भी हिट है हमने पिछले चुनाव में भी पांच साल केजरीवाल गाना लांच किया था । वह गाना भी काफी हिट हुआ था, आज भी लोग उसे पसंद करते हैं, उसी तरह लगे रहो केजरीवाल गाना भी अगले पांच साल तक दिल्ली का थीम सांग बनने जा रहा है। अभी इसे हम अगले 30 दिन तक हम सभी दिल्ली के कोने-कोने में सुनेगें, इस गाने पर परफार्मेस करने के लिये 20 टीम तैयार की हैं। अभी सैंकड़ो टीमें और बनाई जायेंगी जो सड़कों, नुक्कडों, बाजारों और सभाओं में इस गाने पर परफार्मेस करेंगी।
Lage Raho Kejriwal👍👍