
सीएम योगी आदित्यनाथ की फटकार के बाद उत्तर प्रदेश के डीएम बीएन सिंह का तबादला कर दिया गया है. उन्हें अब लखनऊ में राजस्व विभाग में भेजा गया है. वहीं उन पर विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं . बता दें कि बीएन सिंह के बाद अब नोएडा के डीएम पद की कमान अब सुहास ललीनाकेरे यतिराज सभांलेंगे. सुहास 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं

आपको बता दें कि बीएन सिंह ने 3 महीने की छुट्टी मांगी थी. खबरों की मानें तो उन्होंने कहा था कि वो नोएडा में काम नहीं करना चाहते हैं. साथ ही बीएन सिंह ने कहा कि वो पिछले 3 साल से नोएडा में तैनात हैं और 18-18 घंटे काम कर रहे हैं.

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. अकेले गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में 37 केस सामने आ चुके हैं. संक्रमितों की बढ़ती संख्या से सरकार और जिला प्रशासन के लिये चिंता का विषय बनता जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नोएडा पहुंचकर , तैयारियों का जायजा लिया वहीं तैयारियों को लेकर सीएम ने नाराजगी जताई .