
खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार अच्छे इंसान के साथ- साथ एक अच्छे पति भी हैं. वो अपने परिवार के साथ भी काफी इंमोशनली अटैच हैं. देश सेवा के साथ-साथ वो अपने परिवार का भी खास ध्यान रखते हैं. और यही वजह है कि उनके फैंस उनको अपना हीरो मानते हैं.
लॉकडाउन के बीच ना चाहते हुए भी बॉलीवुड़ स्टार अक्षय कुमार को घर से बाहर निकलना पड़ा. बता दें कि ट्विंकल खन्ना के पैर में अचानक से चोट लग गई . जिसकी वजह से अक्षय कुमार उन्हें लॉकडाउन के बीच हॉस्पिटल लेकर पहुंचे.
Deserted roads all the way back from the hospital. Please don’t be alarmed, I am not about to kick the bucket because I really can’t kick anything at all! #sundayshenanigans pic.twitter.com/AMx5PhnVO2
— Twinkle Khanna (@mrsfunnybones) March 29, 2020
ट्विकंल खन्ना मोबाइल से वीडियो बनाकर लॉकडाउन के दौरान मुंबई की खाली सड़कों को दिखाती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में ट्विंकल कहती दिख रही हैं कि, ‘इस वक्त सुबह के 10:31 बजे हैं. वह अस्पताल जा रही हैं.’ उन्होंने आगे बताया कि, ‘वह कोरोना वायरस के चलते अस्पताल नहीं जा रहीं हैं, बल्कि उनके पैर में चोट लगी है जिस वजह से वह हॉस्पिटल जा रही हैं.’ बता दें कि उनके इस वीडियो को देखकर उनके फैंस जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार ने पीएम फंड में 25 करोड़ रुपये की मदद दी है. जिसे लेकर ट्विंकल खन्ना ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “यह आदमी मुझे गर्व महसूस करवाता है. जब मैंने अक्षय से पूछा कि क्या वह इसको लेकर निश्चित है, क्योंकि यह एक बड़ी राशि थी और हमें पैसे इक्ट्ठा करने की जरूरत थी. तो उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कुछ भी नहीं था जब मैंने शुरुआत की थी और अब जब मैं आज इस स्थिति में हूं, तो मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, उसे कैसे रोक सकता हूं. मैं उनके लिए कर सकता हूं जिनके पास कुछ नहीं है.
![]()
और यही वजह है कि खिलाड़ी कुमार हर किसी के दिल पर राज करते हैं. पहले भी कई बार वो लोगों की मदद कर चुके हैं.