
कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा. इस वायरस की वजह से अब कई हजार लोग अपनी जान गवां चुके हैं. बता दें कि हॉलीवुड के मशहूर सॉन्ग ‘आई लव रॉक एन रोल’ के सॉन्ग राइटर एलन मेरिल ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कोरोना वायरस के वजह से 69 की उम्र में उनकी मौत हो गई है. एलन ने न सिर्फ ‘I Love Rock n Roll’ सॉन्ग लिखा था बल्कि उन्होंने ही इसे पहली बार परफॉर्म भी किया था.
एलन मेरिल एक सॉन्ग राइटर होने के साथ-साथ गिटार बजाने में भी माहिर थे. एलन की मौत की खबर उनकी बेटी लाउरा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दुनिया को दी है. एक लंबे पोस्ट में लाउरा ने भावुक होकर लिखा कि उनके पिता का कोरोना वायरस संक्रमण के वजह से मौत हो गई है. लाउरा ने फेसबुक पर लिखा, ‘कोरोना वायरस ने आज सुबह मेरे पिता की जान ले ली. मुझे दो मिनट का समय दिया गया था, ताकि मैं उन्हें आखिरी बार मिल सकूं. वह बहुत शांत दिख रह थे. जब मैं उनसे मिलकर बाहर आई तब भी मुझे उम्मीद थी वो ठीक हो जायेंगे।

एलन को उनके फैन्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं. जोन जेट ने भी एलन की फोटो ट्वीट करते उन पुराने दिनों को याद किया है, और दुख जताया