
एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक बीते कुछ वक्त से अपने हस्बैंड अभिनव शुक्ला के साथ होमटाउन शिमला में फैमिली संग वक्त बिता रही हैं. अक्सर वो अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। बता दें कि हाल ही में रुबीना अपना 33वां जन्मदिन मनाया, इस मौके पर रुबीना के हस्बैंड अभिनव शुक्ला ने उनके लिए खास आउटडोर पार्टी दी। अभिनव शुक्ला ने सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी की एक फोटो शेयर की जिसमें वो रुबीना दिलाइक को गले लगाते दिखाई दे रहै हैं।
फोटो में आप पहाड़ों की हसीन वादियों के बीच रुबीना दिलाइक और अभिनव शुक्ला को पिकनिक का मजा लेते देख सकते हैं। बता दें कि अभिनव ने इस जगह को ढ़ेर सारे गुब्बारों के साथ सजाया है, और रुबीना के पति अभिनव का ये अंदाज रुबीना के फैंस को काफी पसंद आ रहा है ।