
हाल ही में अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। उनके पति ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी फैंस को दी। बता दें कि अनीता ने अपने बेटे की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की। फोटो में अनीता और रोहित बच्चे को गोद में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं । साथ ही फैंस उनके बेटे का नाम भी जानना चाहते हैं।

आपको बता दें कि इस बात का खुलासा कॉमेडियन भारती सिंह ने किया है की अनीता ने अपने बेटे का नाम ‘आरव’ रखा है। हालांकि इन दोनों कपल ने नाम को लेकर कोई भी स्टेटमेंट नहीं दिया है। लेकिन कॉमेडियन भारती सिंह ने इस बात का खुलासा कर दिया है। आपको बता दें अनीता ने स्पेशल अंदाज में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। साथ ही उन्होनें फोटोशूट भी कराया था जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया । बता दें कि अनीता ने अपनी डेटिंग से लेकर सगाई शादी और माता-पिता बनने के सफर का वीडियो में भी शेयर किया ।