
एक्ट्रेस हिना खान आजकल फैंस के दिलों में एक खास जगह बना चुकी हैं। हाल ही में हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो शेयर की, इस ट्रेडिशनल आउटफिट में हिना खान बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर हिना खान को काफी प्यार मिल रहा है, अपने पर्फेक्ट फिगर को बखूबी फ्लॉन्ट कर रही हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों हिना ने इंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे किए हैं वैसे बहुत जल्द ही हिना नई वेब सीरीज में दिखाई देने वाली हैं।
फोटो में हिना ने पर्पल लहंगे पर व्हाइट कलर के नेकलेस और मैचिंग मांगटीका पहना है। इस तरह से हिना खान ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। हिना के लहंगे कि कीमत 90 हज़ार 800 रुपए बताई जा रही है। इन तस्वीरों में वह ओपन हेयर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आप देख सकते हैं हिना खान ने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘आज मूड इंडियन है।’ वैसे हिना का ये मूड बहुत बेहतरीन है। इस इंडियन लुक से हिना खान ने कहर ढा दिया है।