
किसान आंदोलन के समर्थन में अब हॉलीवुड़ भी नजर आने लगा है, हॉलीवुड़ पॉप सिंगर रिहाना के ट्वीट ने ये मैसेज दिया है कि विदेश में भी किसान आंदोलन पर चर्चा गर्म है, और यही वजह है कि रिहाना ने किसानों को अपना सर्पोंट ट्वीट के जरिये दिया है। रिहाना ने अपने ट्विटर पर एक न्यूज शेयर करते जिक्र किया की किसान आंदोलन के कारण प्रभावित इंटरनेट सेवा का जिक्र है। कि कैसे किसान आंदोलन के कारण हरियाणा के कई शहर में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गय है। जब रिहाना को भारत में चल रहे अन्नदाताओं के आंदोलन के बारे में पता चला तो वे भी चुप नहीं रह सकीं। रिहाना ने जानकारी को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? #FarmersProtest.
इतना ही नहीं रिहाना के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने भी किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया है। ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर कहा, हम भारत में अन्नदाताओं के आंदोलन के साथ एकजुट खड़े हैं।
वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने रिहाना के ट्वीट का जबाब देते हुए लिखा – इसके बारे में कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये अन्नदाता नहीं हैं बल्कि आतंकवादी हैं जो भारत को बांटना चाह रहे हैं। जिससे चीन जैसे देश हमारे राष्ट्र पर कब्जा जमा ले तथा यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दें। तुम शांत बैठो बेवकूफ। हम लोग तुम्हारे जैसे बेवकूफ नहीं हैं जो अपने देश को बेच दें।
इस सब के बाद से बॉलीवुड़ में ट्वीट की लहर दौड़ पड़ी है, बता दें कि दिलजीत ने अपने इंस्टा स्टोरी पर रिहाना का एक फोटो शेयर किया है, जिससे साफ नजर आता है कि वो रिहाना की बात से सहमत हैं।
वहीं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी रिहाना की तारीफ करती नजर आयीं। स्वरा ने कई सारे इमोजी के जरिए रिहाना की तारीफ की।
दूसरी ओर ऋचा चड्ढा भी हार्ट इमोजी के जरिए रिहाना के ट्वीट पर अपना देती दिखाई दे रहीं हैं। इतना ही नहीं इस लिस्ट में शिबानी दांडेकर भी शामिल हो चुकी हैं, शिवानी ने इंस्टा स्टोरी पर रिहाना का वो ट्वीट शेयर करते हुए लिखा है- THIS. इस रिएक्शन में उनके गुस्से को साफ देखा जा सकता है ।

अब हम आपको बताने वाले हैं रिहाना के बारे में, 20 फरवरी, 1988 को रिहाना का जन्म हुआ ।रिहाना के पैरेंट्स तभी अलग हो गए थे, जब वो सिर्फ 14 साल की थीं। जिंदगी पर बड़ा असर पड़ा था। जब वो 15 साल की थीं तो प्रोड्यूसर इवान रोजर्स के एक ऑडिशन में पहुंची । ये उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट था और फिर वो पॉपस्टार के रुप में दुनिया में छा गईं। इसके बाद वह कनेक्टिकट चली आयीं।

यहां वो रोजर्स और उनकी पत्नी के साथ रहने लगीं। फिर रिहाना ने 4 गाने शूट किये और फिर क्या रिहाना रातोंरात स्टार बन गईं। रिहाना कहती हैं कि मैंने जब एक बारबाडोस छोड़ा तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। आपको बता दें कि रिहाना को फैंस से काफी प्यार मिलता है, और यही वजह है कि ट्विटर पर उनके 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले लोगों में रिहाना चौथे नंबर पर आती हैं। इसके अलावा वो हॉवलीवुड़ की कई मूवीज में भी नजर आ चुकी हैं। रिहाना का फेंटी के नाम से अपना फैशन ब्रांड भी है। फोर्ब्स मैगजीन ने 2019 में रिहाना को सबसे अमीर म्यूजिशियन बताया था। बात करें उनकी संपति की तो फोर्ब्स के मुताबिक 600 मिलिनय डॉलर है।