रैपर कार्डी बी की वीडियो में बजा बॉलीवुड़ का ये गाना देखें वीडियो

हॉलीवुड़ अमेरिकन रैपर कार्डी बी आजकल अपनी  एक वीडियो की वजह से काफी चर्चा में हैं। बता दें कि उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उनके बैकग्राउंड में हिंदी गाना बजता दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि उन्होंने हाल ही में ये वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी है, जिसके ऊपर उन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट और कैप कैरी की हुई है।

जिस  बॉलीवुड़ गाने की हम बात कर रहे हैं वो 1981  में आयी फिल्म ‘ज्योति’ का गाना कलियों का चमन है जो पीछे बैकग्राउंड में उनके पीछे बज रहा है। सोशल मीडिया पर कार्डी का ये वीडियो बहुत ही सुर्ख़ियों में है। कई तरह के कॉमेंट इस वीडियो पर आ रहे हैं, एक शख्स ने लिखा- OMG इंडियन सॉन्ग बैकग्राउंड में बज रहा है। दूसरे शख्स ने लिखा- कलियों का चमन, क्या मैंने सहीं सुना। साथ ही कार्डी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनका न्यू सिंगल इस शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। इसका नाम है “UP”।

फैंस इस पोस्ट के बाद काफी खुश हैं, बता दें कि हाल ही में कार्डी बी ने प्रियंका चोपड़ा की मूवी ‘द व्हाइट टाइगर’ की फिल्म का रिव्यू भी  किया था। कार्डी को ये फिल्म इतनी पसंद आई कि वो रिव्यू करते समय काफी इमोशनल हो गयीं, और उनकी आंखों से आंसू आ गये ।

Cardi B Introduces Her 'Hustlers' Look With New Photo | Billboard

न्यूयॉर्क शहर में जन्मी कार्डी  बी को इंस्टाग्राम पर फेम मिला, आपको बता दें कि कार्डी बी एक समय अपनी इंस्टा स्टोरी को लेकर काफी चर्चाओं में भी रह चुकी हैं। जी हां उन्होंने अपना एक टॉपलेस फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर दिया था । जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं।

फोटो में वो एक काउच पर बिना कपड़ों के लेटी हुई नजर आ रही थीं। लेकिन बाद में उन्हें ये गलत लगा और उन्होनें इसे हटा दिया। लेकिन तब तक कार्डी बी के लाखों दिवाने हो चुके थे ।