Healthy Eating: देर रात भूख लगने पर खायें ये 8 चीजें

Vegetarian man mixing vegetable salad in bowl
How Healthy Eating Helps to Enhance your Life | Advantage Care

रात में कई बार जल्दी खाना खा लेने से या फिर देर रात तक जगने से दोबारा भूख लगने लगती है, ऐसे में कुछ भी खा लेना आपको मोटापे की ओर ले जा सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ हेल्थी चीजें जिन्हें अपनाकर आप खुद को मोटापे से बचा सकते हैं। तो चलिये जानते हैं।

सोयाबीन की फलियां-  हरी सोयाबीन की फलियों में  प्रोटीन  ज्यादा और कैलोरी कम होती हैं, इसे बनाने के लिए आप एक कप सोयाबीन फली को उबाल कर उसमें नमक, मिर्च, लाल शिमला मिर्च और जीरा पाउडर को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, मिनटों में आपका स्वादिष्ट मिडनाइट स्नैक बनकर तैयार हो जायेगा ।

Chana Masala Recipe in Hindi | छोले मसाला बनाने की हिन्दी विधि | खाना खजाना

छोले की चटनी– पिसे हुए छोले यानी छोले की चटनी प्रोटीन का बहुत अच्छा स्त्रोत माना जाता है, मिडनाइट के लिए ये बहुत हेल्दी स्नैक है जो कि आपका पेट तो भरेगा ही साथ ही ये ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है ।

बोतल का पानी सहित रोजाना खाई जाने वाली ये 5 चीजें हैं कैंसर की असली जड़

पॉपकॉर्न- पॉपकॉर्न भी मिड नाइट स्नैक का एक अच्छा ऑप्शन हैं, पॉपकॉर्न में कैलोरी बहुत कम और फाइबर बहुत ज्यादा होता है जो किआपकी भूख को शांत करेगा साथ ही मोटापे से भी आपको बचायेगा। बेहतर रहेगा कि आप इसमें मक्खन ना डालें और पॉपकॉर्न का मजा लें।

Pista | High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर को करना है कंट्रोल तो इन चीजों  का करें सेवन, खतरा होगा कम | Gallery Hindi Photogallery at india.com

पिस्ता-  पिस्ता में प्रोटीन, फाइबर और मेलाटोनिन होता है, एक मुट्ठी पिस्ता में 6.5 मिलीग्राम मेलाटोनिन होता है इसे खाने से नींद अच्छी आती है साथी ही आपका पेट भी भर जाता है ।

Dry fruit out of common man's reach » Pakissan.com

मुट्ठी भर मेवा-  रात को भूख लगने पर आप 10-12 बादाम, मूंगफली, काजू, या अखरोट जो कि बेस्ट स्नैक्स माना जाता है, इसे आप मिजनाइट मील में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि मेवे में अच्छा फैट्स, प्रोटीन और फाइबर होता है जो कि आपको हेल्थी रखता है।

लो फैट मिल्क–  दूध में ट्रिप्टोफेन नाम का अमीनो एसिड होता जो मेलाटोनिन और सेरोटोनिन हार्मोन को बनाता है, ये हार्मोन आपको तनाव को कम करते हैं  साथ ही नींद भी अच्छी आती है,  दूध में भरपूर प्रोटीन होता है जो पेट को भरा रखता है तो अगर आपको भी देर रात भूख लगती है तो दूध बहुत ही अच्छा विकल्प है।

पौष्टिक आहार के गुण और फायदे - Postic Aahar Ke Fayde in Hindi

पीनट बटर- आप सेब को भी अच्छा स्नैक माना जाता है, पीनट बटर में खूब सारा प्रोटीन और हेल्दी फैट होता है जो पेट को भरा रखता है हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि पीनट बटर के साथ हमेशा सेब या केले जैसे कार्ब लेना फायदेमंद रहता है।

Herbal Teas That Will Make You Healthier - ये स्वीट चुस्की रोज लें..न  डिप्रेशन होगा, न हेयरफॉल..न बढ़ेगा वजन | Patrika News

हर्बल टी- हर्बल टी शहद, दालचीनी जैसे कई सारे फ्लेवर में भी आपको मार्किट में आसानी से मिल जाता है, जिन लोगों को जल्दी नींद ना आने की समस्या है वो लोग हर्बल टी  को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  तो अगर आपको भी अगली बार देर रात भूख लगे तो इन स्नैक को ले सकते हैं जो कि टेस्टी भी हैं और हेल्दी भी, और आप मोटापे से भी बचे रहेंगे। क्योंकि इनको स्टोर करना भी आसान है, साथ ही वजट फ्रेंडली भी हैं, इनको आप अपने साथ कैरी भी कर सकते हैं, ताकि घर से बाहर होने पर भी आप देर रात कुछ हेल्दी खा सकें।

1 Comment

Comments are closed.