जिस पल का अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो पल आ ही गया, जी हां अनुष्का शर्मा ने पहली बार अपनी बेटी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की । फोटो में विराट और अनुष्का अपनी बेटी को निहारते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम भी फैंस के साथ शेयर किया, विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वमिका रखा है, आपको बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करने के पांच मिनट में ही इसे लाखों से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। विराट और अनुष्का बहुत ही प्यार से अपनी बेटी को निहारते रहे हैं साथ ही खुश नजर आ रहे हैं।

बता दें कि 11 जनवरी को इन दोनों के घर नन्ही परी ने जन्म लिया था, विराट कोहली ने अपनी पोस्ट में लिखा, ”हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और शुभकामानओं के लिए दिल से आभारी हैं, अनुष्का और बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं।