कपिल शर्मा के घर आया नया मेहमान

Kapil Sharma Second Baby – कपिल शर्मा के घर एक बार फिर से खुशियों भरा माहौल बना हुआ है, और इस सबका क्रेडिट उनकी पत्नी को जाता है जी हाँ उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी को कपिल शर्मा ने अपने फैन्स के साथ शेयर किया। कपिल शर्मा ने सुबह तकरीबन 5:30 बजे ट्वीट किया। ट्वीट को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा है, “नमस्कार, आज सुबह हमें भगवान के आशीर्वाद के रुप में एक बेटा मिला है, ईश्वर की कृपा से बच्चा और मां दोनों स्वस्थ हैं, आपके प्यार और दुआओं के लिए सभी का शुक्रिया। गिन्नी और कपिल।”

कपिल शर्मा काफी खुश नजर आ रहे हैं, फिलहाल कपिल अपने बेटे का  क्या रखने वाले हैं  इसके बारे में पता नहीं चला है।  #AskKapil सेशन के दौरान कपिल ने अपने नन्हें मेहमान के आने की जानकारी दी थी, बता दें कि कपिल शर्मा इससे पहले बेटी के पिता भी हैं, जिसका नाम अनायरा शर्मा है। कपिल शर्मी और गिन्नी की शादी साल 2018 दिसंबर में हुई थी

The Kapil Sharma Show- बता दें कि ‘द कपिल शर्मा शो’ फरवरी में ऑफ एयर होने वाला है, जी हां ये शो  कुछ समय  के लिए ब्रेक पर जा रहा है क्योंकि कपिल शर्मा दोबारा पापा बन गये हैं। इसलिए वो शो से ब्रेक ले रहे हैं कपिल शर्मा तीन महीने अपनी पत्नी और बेबी के साथ रहना चाहते हैं। फैंस के साथ चैट सेशन में कपिल शर्मा ने कहा कि हम एक छोटा ब्रेक ले रहे हैं और जल्द ही वापसी करेंगे।

फैन ने कपिल से पूछा,”क्या द कपिल शर्मा शो बंद हो रहा है?’ इस पर कपिल ने कहा,”सिर्फ एक छोटा ब्रेक है। वहीं शो में तितली भाभी के किरदार में दिखने वाली भारती सिंह ने भी शो बंद होने की जानकारी फैंस को दी, भारती ने कहा कि शो  अप्रैल या मई में फिर से शुरू होगा “हां, हम ब्रेक पर जा रहे हैं लेकिन कुछ नया करने के लिए,  हम एक ब्रेक ले रहे हैं ताकि हम खुद को अपग्रेड कर सकें।