कोविड-19 न्याय यात्रा के लिए वडोदरा शहर कांग्रेस की कारोबारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कोरोना में मृत्यु हुए लोगों के परिवारों को न्याय दिलाने के लिए वडोदरा सहित राज्य में 15 अक्टूबर तक न्याय यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। वडोदरा शहर कांग्रेस समिति द्वारा दांडिया बाजार कांग्रेस दफ्तर पर आयोजित बैठक में प्रदेश उपप्रमुख डॉ जीतूभाई पटेल की अगुआई में काउंसिलर्स, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
जीतूभाई पटेल द्वारा कोरोना महामारी में संक्रमण, तथा इससे संदिग्ध माैत की भेंट चढ़े हरेक मृतक के परिवार को कानूनी प्रावधान के अनुसार 4 लाख रुपए मुआवजा, कोरेाना संक्रमित तमाम मरीजों को संपूर्ण इलाज का खर्च, कोरोना काल में प्रशासन की संपूर्ण निष्फलता और अपराधिक लापरवाही के बारे में न्यायिक जांच के साथ साथ कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुए सरकारी कोरोना वॉरियर के परिजनों को नियमित नौकरी उपलब्ध कराने की मांगों के साथ कोविड न्याय यात्रा का आयोजन 15 अक्टूबर तक चलेगा।