दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 23.05 के पार, 47.2 लाख लोंगो ने गवाई जान

कोरोना का कहर अब तक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हांलाकि इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसके बाद भी कोरोना का संकट टलने का नाम नहीं ले रहा है।

हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।  बता दें कि दुनिया में कोरोना के केस 23.05 करोड़ के पार पहुंच गया है।  वहीं अब तक  47.2 लाख से ज्यादा लोगों की  जानें जा चुकी हैं।

कोरोना का कहर अब तक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। हांलाकि इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है लेकिन इसके बाद भी कोरोना का संकट टलने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है।  बता दें कि दुनिया में कोरोना के केस 23.05 करोड़ के पार पहुंच गया है।  वहीं अब तक  47.2 लाख से ज्यादा लोगों की  जानें जा चुकी हैं।

 बता दें कि लगभग 6.02 अरब से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। इन आंकड़ों का खुलासा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने किया है।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग के मुताबिक कोरोना महामारी से मरने वालों और कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की संख्या लगभग 230,542,888, 4,727,498 और 6,020,462,382 हो गई है। दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या लगभग 42,667,412 और 684,286 देखी गयी है। जिसमें अमेरिका पर सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिला।

वहीं भारत का कोरोना संक्रमण के मामले में 33,563,421 दूसरा  नबंर है। सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक 30 लाख से ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील (21,308,178), यूके (7,601,598), रूस (7,248,572), फ्रांस (7,068,107), तुर्की (6,960,267), ईरान (5,493,591), अर्जेंटीना (5,246,998), कोलंबिया (4,946,811), स्पेन (4,943,855), इटली (4,649,906), इंडोनेशिया (4,201,559), जर्मनी (4,183,672) और मैक्सिको (3,597,168) हैं। जिन देशों ने 100,000 मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है। उनमें ब्राजील (592,964), भारत (446,050), मैक्सिको (273,391), पेरू (199,108), रूस (197,834), इंडोनेशिया (141,114), यूके (136,143), इटली (130,551), कोलंबिया (126,032), ईरान (118,508), फ्रांस (117,055) और अर्जेंटीना (114,772) है।