योग संस्कृति उत्थान पीठ की, ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग’

योग संस्कृति उत्थान पीठ की ‘राष्ट्रीय कार्यकारिणी मीटिंग’रविवार 26 सितम्बर सायं 6 बजे जूम ऐप पर डॉ राजेश बत्रा के निर्देशन में की जायेगी।

राष्ट्रीय संयोजक डॉ आलोक कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया की मीटिंग मे जिन पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है उनकी पुनर्नियुक्ति या पुनर्गठन ,नई कार्यकारिणी का गठन,संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को दशा और दिशा,संस्था और पत्रिका में जन भागीदारी,विभिन्न राज्यों में संस्था के कार्यक्रम आयोजित करना, कोरोंना काल के दौरान संस्था द्वारा किए गए कार्यों एवं तीसरी सम्भावित लहर के लिए संस्था की क्या भूमिका हो आदि विषयों पर चर्चा होगी। इस मीटिंग में सभी केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों और राज्य प्रभारियों का जुड़ना जरुरी है।

डॉ आलोक कौशिक (राष्ट्रीय संयोजकयोग संस्कृति उत्थान पीठ)

1 Comment

Comments are closed.