Dhanteras 2021: जानें भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि, और शुभ मुहूर्त

dhanwantri-puja-2021
dhanwantri-puja-2021

धनतेरस  के दिन भगवान धन्वंतरि का  जन्म हुआ था, ऐसा कहा जाता है कि भगवान धन्वंतरि भगवान विष्णु का ही अंश है।

 धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, इस साल धनतेरस का त्यौहार 2 नवंबर 2021 को मनाया जाने वाला है।  चलिये जान लेते हैं भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि, मंत्र, शुभ मुहूर्त के बारे में।

भगवान धन्वंतरि की पूजा का शुभ मुहूर्त:

पूजा का समय शाम 5 बजे से 06:30 मिनट तक रहेगा, इसके अलावा शाम 06:30 मिनट से रात 08:11 मिनट का समय भी पूजा के लिए शुभ है।

पूजा विधि:

पूजा करते समय भगवान धन्वंतरि की फोटो का मुंह पूर्व की ओर रहे, इसके बाद हाथ में जल लेकर तीन बार आचमन करें और भगवान धन्वंतरि का आवाह्न करें। तस्वीर पर रोली, अक्षत, पुष्प, जल, दक्षिणा, वस्त्र, कलावा, धूप और दीप दिखायें। इसके बाद नैवेद्य चढ़ाएं और भगवान धन्वंतरि के मंत्रों का जाप करें। इसके बाद आरती करें।

भगवान धन्वंतरि के मंत्र:

1. ॐ श्री धनवंतरै नम:

2. ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धनवंतराये:,
अमृतकलश हस्ताय सर्वभय विनाशाय सर्वरोगनिवारणाय,
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप,
श्री धन्वंतरि स्वरूप श्री श्री श्री अष्टचक्र नारायणाय नमः

3. ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः,
सूक्ष्मस्वच्छातिहृद्यांशुक परिविलसन्मौलिमंभोजनेत्रम,
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारूपीतांबराढ्यम,
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिलगदवनप्रौढदावाग्निलीलम.