Diwali 2021: दिवाली से पहले इन चीजों को कर दें घर से बाहर, वरना नहीं होगा घर में मां लक्ष्मी का वास

diwali--Festival-2021
diwali--Festival-2021

कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को हर साल दिवाली  का त्योहार मनाया जाता है। दीवाली आने से पहले लोग अपने घरों की सफाई करते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको भूलकर भी घर में इन चीजों को नहीं रखना चाहिये।

बंद घड़ी
अगर आपके घर में बंद घड़ी है तो उसे घर से बाहर कर दें, वास्तु के  मुताबिक बंद घड़ी का सीधा संबंध आपके और परिवार की तरक्की से है, इसलिए कभी भी घर में  बंद घड़ी ना रखें।

टूटे बर्तन
घर में कभी भी  टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिये, अगर कोई कप,प्लेट,कटोरी चटक गया है तो उसे दिवाली की सफाई के दौरान घर से बाहर कर दें।

टूटा हुए कांच
घर के किसी दरवाजे या खिड़की का कांच टूटा हो या चिटका हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लें।  

खंडित मूर्तियां
अगर आपके पूजा घर में ऐसी कोई भी मूर्ति चटकी है तो उसे बदल दें,  मंदिर में या फिर पूरे घर में टूटी हुई मूर्ति कभी नहीं रखनी चाहिए।  ऐसा करने से दुर्भाग्य आता है। इसलिए घर में अगर खंडित मूर्ति हैं तो उसे किसी मंदिर, पीपल, बरगद के पेड़ के नीचे रख दें।