घर के मंदिर में भगवान की मुर्तियां स्थापित करते समय रखें इन बातों का ध्यान

भगवान की मुर्ति को कभी भी मंदिर में या घर में से नहीं रखना चाहिये जिससे  उनकी पीठ नजर आए। मुर्ति को हमेशा ऐसे रखना चाहिये जिसमें सामने से दिखाई दे।

 अगर आपने भी अपने घर के मंदिर में या फिर घर में सही तरीके से मुर्ति को नहीं रखा है तो आज ही इसे सही तरह से रख दें। क्योंकि ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य आता है।

वहीं कभी भी भगवान के  रौद्र रूप की मूर्ति घर या मंदिर में नहीं लगानी चाहिए। ध्यान रखें कि घर में हमेशा भगवन की सौम्य, सुंदर मूर्तियां ही लगानी चाहिये। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके अलावा पूजा घर में कभी भी गणेश जी की दो से ज्यादा प्रतिमा या चित्र न लगाएं। ये शुभ नहीं माना जाता है।

साथ ही भगवान की कभी भी खंडित मूर्ति और चित्र घर या मंदिर में नहीं रखना चाहिए। इसा करना अशुभ माना जाता है।  पूजा की जगह पर एक ही भगवान की मूर्तियां आमने-सामने रखना भी अशुभ माना जाता है।