अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी की तैयारियां हुईं शुरु, सामनें आयीं फोटोज

ankita-Lokhnde-shadi
ankita-Lokhnde-shadi

अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) अपने लॉग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन (Vicky Jain)  के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। काफी समय से उनके फैंस अंकिता की शादी का इंतजार कर रहे थे। लेकिन आखिरकार अंकिता ने फैंस को सरप्राइज कर दिया । जी हां दरअसल आज सुबह अंकिता ने विक्की जैन के साथ अपनी फोटोज शेयर कीं जिसमें अंकिता और विक्की दोनों मुण्डावर बांधे (Ankita Lokhande and Vicky Jain wedding) नजर आ रहे हैं।

अंकिता-विक्की थामेंगे एक दूसरे का हाथ
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अंकिता को ‘पवित्र रिश्ता’ से फैंस का प्यार मिला,  छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक की जर्नी अंकिता ने अपने फैंस के प्यार की वजह से तय की। अंकिता ने अपने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद आज एक फोटो  शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा है- ‘पवित्र’.

मराठी रीति रिवाज से करने वाले हैं शादी
अंकिता और विक्की दोनों के सिर पर मुण्डावर बांधा नजर आ रहा है। और दोनों   मराठी रीति रिवाज के साथ शादी करने वाले हैं।बता दे कि अंकिता और विक्की की शादी तीन दिनों तक चलने वाली है। आने वाले 12 दिसंबर को कपल की मेहंदी सेरेमनी होगी, उसके बाद शाम को उनकी सगाई होगी। वहीं 13 दिसंबर की शाम को संगीत की रस्में की जायेंगी। जिसके बाद  14 दिसंबर की सुबह होगी शादी और शाम को रिसेप्शन होगा।