धनुष और सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म ‘अतरंगी रे’ का आज पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। गाने में सारा अली खान बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। और सारा की अदायें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। गाने में सारा साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी है, और इसे लिखा है इरशाद कामिल ने, गाने का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया है।वैसे थोड़े दिन पहले से ही सारा अपने गाने के प्रमोशन में लग गई थीं, साथ ही अक्षय कुमार भी प्रमोशन में जुटे हुए थे। फिल्म अतरंगी रे का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। और इस फिल्म को 24 दिसबंर को रिलीज किया जायेगा।