खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने पहुंचे सीएम योगी, मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की कही बात

योगी आदित्यनाथ सरकार खेल और खिलाड़ियों के लिए सुविधा देने के लिए कई प्रयासों में जुटी हुई है। इसी के चलते लखनऊ और मेरठ में यूपी के उन खिलाड़ियों का सम्मान किया गया । जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक और टोक्यो पैरालम्पिक में पदक जीते तथा उसमें भाग लिया था।  सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ध्यानचंद, केडी सिंह बाबू जैसी खेल विभूतियों पर गौरव की अनुभूति होती है, बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने अखिल भारतीय केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी के पुरस्कार वितरण समारोह में ये बात कही।

मेरठ में  बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी:
योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि केडी सिंह बाबू की जयंती के अवसर पर उन्हें याद करना उनकी सच्ची श्रद्धांजलि है। केडी सिंह बाबू की आत्म भी प्रफुल्लित हो रही होगी, जिस तरह उन्हें याद किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने का काम शुरू किया जा चुका है।

खिलाड़ियों ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात को एक सपने जैसा होने की बात कही:
साथ ही पूरे राज्य में 50 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण का जिम्मा सौंपा जायेगा।  साथ ही एशियाई खेल, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल, विश्वकप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को करोड़ों रुपये का पुरस्कार दिया जा रहा है। आपको बता दें कि कई खिलाड़ियों ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के इस अनुभव को एक सपने जैसा होने की बात कही।

खिलाड़ियों में खुशी की लहर:
कई खिलाड़ियों को जब योगी आदित्यनाथ द्वारा ट्रॉफी दी गई और सीएम ने उनके सिर पर हाथ फेरा तो सभी खिलाड़ियों में खुशी की लहर देखने को मिली, साथ ही कई खिलाडियों ने कहा कि सीएम योगी से मिलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है, बता दें कि केडी सिंह बाबू सब जूनियर हॉकी के 32 साल बाद कोई मुख्यमंत्री खिलाड़ियों से मिलने पहुंचा।