
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हाँ, फाइनली रणबीर कपूर ने शादी का मन बना लिया है। और यही वजह है कि अब वो आलिया भट्ट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। खबरों की मानें तो दोनों 17 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
इसी बीच रणबीर कपूर की शादी से पहले दोस्तों को बैचलर पार्टी देने वाले है, । जी हाँ, रणबीर कपूर अपने क्लोज फ्रैंडस के साथ बैचलर पार्टी करने वाले हैं।
कहा जा रहा है पार्टी में अर्जुन कपूर के शामिल होने की काफी उम्मीदें, क्योंकि रणबीर और अर्जुन के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। इसके अलावा अयान मुखर्जी और आदित्य रॉय कपूर भी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि ये पार्टी रणबीर के घर पर ही रखी जायेगी, जिसमें बॉलीवुड़ के कई सितारे तो होंगे ही, इसके अलावा उनके बचपन के दोस्तों भी शामिल हो सकते हैं।