प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले केजरीवाल, मैंने पीएम मोदी को 1000 करोड़ दिए

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यमुना में लगाई डुबकी, रखी केजरीवाल-आतिशी के  नाम की कुर्सी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यमुना में लगाई डुबकी, रखी केजरीवाल-आतिशी के  नाम की कुर्सी
Kejriwal,

दिल्ली शराब घोटाला मामले में CBI ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। जिसे लेकर आज उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए दावा किया कि कोई शराब घोटाला नहीं हुआ है। प्रेस कॉन्फ्रेंस  के दौरान उन्होंने कहा कि CBI और ED को हमारे खिलाफ कोई भी  कुछ भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अगर केजरीवाल भ्रष्टाचारी हैं, तो पूरी दुनिया में अब कोई भी ईमानदार नहीं बचा। इतना ही नहीं केजरीवाल ने ED और CBI पर केस कर देने की बात कही है।

गवाहों को डरा-धमका कर केजरीवाल और सिसोदिया का नाम कबूल कराया:
केरजीवाल ने कहा कि, “मुझे CBI ने बुलाया है, मैं जरूर जाऊँगा। यदि भाजपा वालों ने CBI को मुझे गिरफ्तार करने का आदेश दिया है तो फिर वो मुझे जरूर अरेस्ट करेंगे।” केजरीवाल ने कहा कि ED और CBI ने अदालत में झूठे बयान दिए हैं। शराब घोटाला मामला कुछ नहीं है। झूठ की बुनियाद पर मुक़दमे बनाए गए हैं। एजेंसियों के पास एक रुपए के घोटाले का भी सबूत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसियों ने मारपीट कर के और गवाहों को डरा-धमका कर केजरीवाल और सिसोदिया का नाम कबूल कराया है।
पीएम नरेंद्र मोदी को 1 हजार करोड़ रुपए दिए थे:
साथ ही अरविंद केजरीवाल ने एजेंसियों पर तंज कसते हुए कहा, “मैं प्रेस वार्ता में कहता हूँ कि मैंने 17 सितंबर की शाम 7 बजे पीएम नरेंद्र मोदी को 1 हजार करोड़ रुपए दिए थे। अगर केवल आरोप लगाने मात्र से कार्रवाई हो सकती है तो कर लो अरेस्ट नरेंद्र मोदी को। कार्रवाई के लिए सबूत तो चाहिए ना या ऐसे ही कार्रवाई हो जाएगी।

400 बार छापेमारी के बावजूद एजेंसियों को पैसे नहीं मिले:
केजरीवाल ने कहा कि ED और CBI का कहना है कि 100 करोड़ की रिश्वत ली गई, मगर 400 बार छापेमारी के बावजूद एजेंसियों को पैसे नहीं मिले। उन्होंने कहा कि जिस दिन मैंने दिल्ली विधानसभा में भष्टाचार पर बात की थी, मैं जान गया था कि अब मेरा नंबर आ चुका है।