
डांस रियलिटी शो नच बलिए के लिए फैंस हमेशा एक्साइटिड रहते हैं, बता दें कि ये शो जल्द ही शुरुआत होने वाला है। इस बार इस शो में आपको कई चेहरे देखने को मिलेगें। मीडिया रिर्पोट्स के मुताबिक शो में अनुपमा फेम रुपाली गांगुली और हिना खान अपने पार्टनर के साथ शो में हिस्सा लेने वाली है। यानि रुपाली गांगुली के फैंस के लिए ये खबर अच्छी होने वाली है। रुपाली गांगुली के साथ उनके पति अश्विन के वर्मा थिरकते नजर आयेंगे।

इसके अलावा अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ नजर आ सकती हैं, नच बलिए 10 में कौन सा कपल धमाल मचायेगा ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। वहीं शो की लिस्ट में दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पडगांवकर हिना खान और रॉकी जायसवाल का नाम कन्फर्म है। अनुपमा स्टार गौरव खन्ना भी अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ शो में एंट्री लेने वाले हैं।