पंजाबी फिल्म शडा के पोस्टर में नीरू, दिलजीत कर रहे हैं घोड़े की सवारी

पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और खूबसूरत अभिनेत्री नीरू बाजवा की लीड भूमिकाओं से सजी बहुप्रतीक्षित पंजाबी फिल्म ‘शडा’ का पहला पोस्टर जारी होने के कुछ ही दिनों बाद दूसरा पोस्टर भी रिलीज हो गया है। खास बात यह कि लगन के दिनों में जहां आमतौर पर दूल्हा अपनी शादी के दिन घोड़े की सवारी करता है, वहीं ‘शाडा’ के इस सुपर क्यूट और मजेदार दूसरे पोस्टर में दिलजीत दोसांझ और नीरू बाजवा दोनों घोड़ों की सवारी कर रहे हैं।Image result for PUNJABI FILM SHADAA DILJIT DOSANJH POSTER HD

ऐसा लगता है कि फिल्म सभी मानदंडों और लिंग संबंधी बाधाओं को अलग कर रही है। यानी, यहां पुरुष या महिला के बीच कोई भेद नहीं है। ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म सिर्फ एक ‘शाडा’ की शादी की विशेषता को ही नहीं, बल्कि दो शाडाओं की शादी की विशेषता समेटे हुए होगी, जो वाकई बहुत ही दिलचस्प होगी।Image result for DILJEET WITH NEERU HD IMAGES

निर्देशक जगदीप सिद्धू पारंपरिक तमाम बाधाओं को इस फिल्म के जरिये तोड़ते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि अब इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के लिए लोग उत्सुक हो गए हैं।Image result for shadda punjabi film HD IMAGESबॉक्स आफिस की सुपरहिट फिल्म ‘किस्मत’ के निर्देशक और सुपरहिट फिल्म ‘निक्का जैलदार’ के लेखक जगदीप सिद्धू ने ही ’शडा’ को लिखा और निर्देशित किया है।

Related image

ए एंड ए एडवाइजर्स के अतुल भल्ला और अमित भल्ला ने फिल्म का निर्माण किया है, जिन्होंने इससे पहले सुपरहिट फिल्में ‘कैरी ऑन जट्टा-2’ और ‘बधाइयां जी बधाइयां’ जैसी फिल्में दे चुके हैं और ब्रेट फिल्म्स से अनुराग सिंह, अमन गिल और पवन गिल भी उनके साथ हैं।Image result for diljit with neeru HD IMAGESअमन गिल ने ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं, जबकि अनुराग सिंह, अक्षय कुमार की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘केसरी’ का निर्देशन करने के इलावा पंजाबी सुपरहिट फिल्में ‘जट्ट जूलियट 1 और 2’ और राष्ट्रीय अवार्ड विजेता फिल्म ‘पंजाब 1984’ का निर्देशन कर चुके हैं।

Image result for diljit with neeru HD IMAGESफिल्म की पैंतीस दिनों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह हिट एंड हॉट जोड़ी ‘शडा’ में क्या नया पेश करने वाली है।