श्रीलंकाई मूल की खूबसूरत और टैलेंटेड अदाकारा जैकलीन फर्नींडीस ना सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं बल्कि जैकलीन की एक्टिंग भी दर्शकों का दिल चुरा ले जाती है। गौरतलब है कि यह श्रीलंकाई ब्यूटी ने अपने नाम मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब भी साल 2006 में कर चुकी हैं
बॉलिवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस ने बॉलिवुड में जहाँ अपने काम की शुरूआत साइड रोल से की थी वहीं आज जैकलीन की एक बड़ी फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर है।
अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर बॉलिवुड की टॉप एक्ट्रेस में नाम शुमार करना जैकलीन की काबिलियत को दर्शाता है। अभी हाल ही में जैकलीन ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फैन्स के साथ श्रीलंका में हुए अटैक में मदद की अपील का विडियो भी शेयर किया था। जिसे ढ़ेरों लाइक्स दर्शकों के मिल रहे हैं।

जैकलीन से जुड़ी ताजा खबर यह है कि इन्होंने अभी एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया है। जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया के प्रति अपने नजरिए पर खुल कर बात की।
इंस्टाग्राम पर 28.7 मिलियन फैन फॉलोइंग होने के बावजूद एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में जैकलीन कहती हैं उन्हें बुरा लगता है कि व्यक्ति की सफलता को प्रायः व्यक्ति की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग से देखा जाता है।

सोशल मीडिया पर फैन्स को लगातार अपने बारे अपडेट देते रहना उनके लिए बहुत हार्ड वर्किंग काम है। साथ ही इसमें समय भी ज़ाया होता है। जैकलीन का मानना है सोशल मीडिया पर लगातार फैन्स को अपनी अपडेट देते रहना उनकी प्रोफेशल लाइफ का एक जरूरी कार्य है जो कि इतना भी आसान कार्य नहीं है जितना समझा जाता है। सोशल मीडिया पर फैन्स को लगातार अपनी अपडेट फोटोज़, विडियो डालकर देते रहना आज की समय की जरूरत बन गयी है, हर कोई सोशल मीडिया पर अपने फैन फॉलोइंग बढ़ाने की रेस में दौड़ रहा है। औऱ यदि किसी की फैन फॉलोइंग सोशल मीडिया पर कुछ खास नहीं है तो इससे व्यक्ति विशेष की काबिलियत जज कर ली जाती है। जिसका उन्हें बहुत बुरा लगता है।

बता दें जैकलीन की सुशांत सिंह राजपूत के साथ धर्मा प्रोडक्शन की एक्शन फिल्म फाइट आ रही है। जिसकी रिलीज डेट फिर आगे खिसक गयी है। पहले फिल्म 28 जून 2019 को रिलीज होनी थी, लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन के काम में हो रही देरी की वजह से फिल्म रिलीज देरी से होगी।
खूबसूरत जैकलीन इस फिल्म में आपको एक्शन करती नज़र आय़ेगी। गौरतलब है कि जैकलीन ने हाल ही में अपने स्टंट का विडियो इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ शेयर किया था।
इसके अलावा जैकलीन इन दिनों नैनीताल में ठहरी हुई हैं। जैकलीन नैनीताल की खूबसूरत वादियों में नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज मिसेज़ सीरियल किलर की शूटिंग के लिए पहुँची हुई हैं। जैकलिन के ऑपोज़िट इस वेब सीरीज में दर्शकों को मनोज वायपेयी नज़र आयेंगे। बता दें, जैकलीन आए दिन खुद से जुड़ी छोटी-बड़ी अप़डेट फैन्स को अपने सोशल मीडिया अकांउट से देती रहती हैं।