महिंद्रा की XUV300 नया मॉडल मार्केट में- जानें खास बातें

नई गाड़ी की शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी यह है कि महिंद्रा ने अपनी नई गाड़ी XUV300 को मार्केट में उतारा है। बता दें महिंद्रा ने सब 4 मीटर एसयूवी के सेगमेंट में खुद को प्रतियोगी ऑटोमोबाइल कंपनियों के मुकाबले मजबूत बनाने के लिए इस नई गाड़ी को मार्केट में उतारा है।

Related imageखूबसूरत इंटीरियर डियाइन और बेहतरीन फीचर लिए महिंद्रा की XUV300 की चलिए आपको बताते हैं कुछ खास बातें-

महिंद्रा की इस गाड़ी का शुरुआती मार्केट प्राइस अभी 7.90 लाख से 11.99 लाख तक की रखी गई है। गाड़ी की लुक की बात करें तो इसमे एसयूवी वाला करैक्टर नजर आता है।

Related image

गाड़ी का फ्रंट और साइड प्रोफाइल गाड़ी को एक मजबूत गाड़ी वाली फील देता है। गाड़ी की खास बात यह है कि रात को गाड़ी की एलईडी बैकलाइट्स इसे बेहतरीन बनाती है। इंटिरियर डियाइन के मामले में महिंद्रा की इस नई गाड़ी में यह नया मॉडल आप को मिलता है।

Related image

डैश बोर्ड, दरवाजों पर डुअल टोन के साथ ग्लौसी ब्लैक, मैट ब्लैक और सिलवर का कॉम्बिनेशन गाड़ी में आपको मिलता है। बात अगर फ्रंट सीट की करें तो यह कम्फर्टेबल होने के साथ-साथ काफी ज्यादा स्पेस भी आपको गाड़ी में मिलता है। बैक सीट पर अच्छा लेग, हेड और शॉल्डर रूम मिलता है। अन्य बाकी फीचर आपको स्टैंडर्ड मिलते हैं जिसमें एबीएस-ईबीडी, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, ऑल फॉर डिस्क ब्रेक, टायर पॉजिशन डिसप्ले और स्टियरिंग सिस्टम शामिल किये जा सकते हैं।

Related image

वहीं बात अगर टॉप वैरिएंट्स की करें तो 7 एयरबैग्स, फ्रंट्र पार्किंग सेंसर, सनरूफ पार्किंग कैमरा विद डायनैमिक असिस्ट, टायर ट्रोनिक्स, पुश बटन स्टार्ट, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, माइक्रो हाइब्रिड तकनीक जैसी सुविधाऐं आपको महिन्द्रा की इस गाड़ी में मिलती हैं। इसके अलावा 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील, ESP, HAS जैसे फीचर आपको गाड़ी में मिलते हैं।

Image result for xuv300 price

यानि महिंद्रा की इस नई गाड़ी के इन सभी फीचरों के बाद कहा जा सकता है कि यह महिंद्रा की सेफ और कंफर्टेबल एसयूवी है।

महिंद्रा के इस नए मॉडल में 1.5 लीटर का डीजल इंजन 115 बीएचपी की पावर और 300 एनएम का सेगमेंट बेस्ट टॉर्क देता है।

Image result for xuv300 price

300 एनएम का होना गाड़ी में फन ड्राविंग की सुविधा का पूरा लाभ देता है।

जैसा कि आप जानते ही हैं बेहतरीन डीजल इंजन के लिए हमेशा से महिंद्रा को ही चुना जाता रहा है, वहीं महिंद्रा के इस नए मॉडल में आपको 1.2 लीटर का इंजन इसे अपने सेगमेंट में पावरफुल बनाता है।

Image result for xuv300 price

अब बात करते हैं कि महिन्द्रा के XUV300 का यह मॉडल बाजार में किस गाड़ी के मॉडल से मुकाबला करता है।  माना जा रहा है कि इस मॉडल का सीधा मुकाबला इस सेगमेंट की सबसे मजबूत गाड़ी मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेजा के अलावा फोर्ड इकोस्पोर्ट्स, टाटा नेक्सॉन जैसी गाड़ियों से रहेगा।

Image result for suzuki vitara brezza

बात शुरूआती रिस्पॉन्स की करें तो महिन्द्रा के इस मॉडल को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं देखना दिलचस्प होगा कि महिन्द्रा का यह नया मॉडल कितने ग्राहकों को लुभा पाएगा।