10 करोड़ का विज्ञापन ठुकरा, स्लिम ब्यूटी शिल्पा ने बटोरी तारीफें

बॉलिवुड सितारों को विज्ञापन और स्टेज़ शॉ करने के लिए लाखों-करोंड़ो की डील अक्सर मिलती ही रहती है। इसी क्रम पिछले दिनों मीका सिंह को पाकिस्तान में स्टेज शॉ करने के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा।

Image result for mika singh hd images

यहाँ तक भारत में सिंगर पर बैन लगाने तक जैसी नौबत तक आ गयी थी। मीका सिंह को यह कहते हुए ट्रोल किया गया कि उन्होंने जऱा से पैसों के लिए अपने देश प्रेम को किनारे कर दिया। वहीं अब खबर बॉलिवुड स्लिम ब्यूटी शिल्पा शेट्टी की आ रही है।

Image result for shilpa shetty hot hd wallpaper images

शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में 10 करोड़ के एक विज्ञापन को ही ठुकरा दिया। जिसके लिए खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को सराहना मिल रही है।

Image result for shilpa shetty hot hd wallpaper images

अक्सर यही समझा जाता है कि बॉलिवुड सितारे पैसों के लिए कैसा भी विज्ञापन कहीं भी स्टेज़ शॉ के लिए तैयार हो जाते हैं क्योंकि वे पैसों को ही अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं।

Image result for shilpa shetty hot hd wallpaper images

इस क्रम में शिल्पा शेट्टी हाल ही में एक बेहरतरीन मिसाल बनी हैं। 10 करोड़ के विज्ञापन को मना करना शायद किसी भी बॉलिवुड एक्टर के लिए छोटी बात नहीं होनी चाहिए। लेकिन शिल्पा ने यह विज्ञापन केवल इसलिए ठुकराया क्यों कि उन्हें गलत प्रचार करना सही नहीं समझा।

बता दें फिटनेस के जाने जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी को स्लिमिंग पिल का विज्ञापन ऑफर किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने यह विज्ञापन करने से मना कर दिया।

शिल्पा ने 10 करोड़ के विज्ञापन को ना करने के पीछे की वजह भी बताई। शिल्पा ने कहा कि- ‘मैं कुछ ऐसा नहीं बेच सकती, जिस पर मुझे विश्वास ना हो। जब पिल्स औऱ फेड डाइट्स तुरंत परिणाम का वादा करती हैं तो वो लुभावना हो सकता है, लेकिन कुछ भी अपनी दिनचर्या औऱ सही खाने को मात नहीं दे सकता। लंबे समय में लाइफस्टाइल मोडिफिकेशन बेहतर काम करता है’।

अपनी डाइट और वर्कआउट पर रेगुलर वर्क करते हुए शिल्पा शेट्टी फिटनेस के लिए पॉपुलर हैं। योगा और एक्सरसाइज को टाइम देने के साथ शिल्पा कई फिटनेस कैंप का भी हिस्सा आए दिन बनती रहती हैं।

बता दें हाल ही में शिल्पा ने अपनी फिटनेस को लेकर एक एप भी लॉन्च किया था।

शिल्पा शेट्टी के विज्ञापन ठुकराने की खबर फैलते ही उन्हें सराहनाऐं मिल रही हैं। यहाँ तक कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिल्पा के तारीफों के पुल बाँधे। शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर शिल्पा की तारीफ की।

बात अगर वर्कफ्रंट की करें तो बता दें लम्बे समय से बॉलिवुड गलियारों से दूरी बनाने के बाद शिल्पा शेट्टी जल्द ही पर्दे पर नज़र आयेंगे। शिल्पा शेट्टी वैसे तो लाइमलाइट में बनी ही रहती हैं लेकिन बता दें शिल्पा के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वह जल्द ही शिल्पा को फिल्म ‘निकम्मा’ में देख पाएंगे।

यह फिल्म शब्बीर खान के निर्देशन में बन रही है जिसमें शिल्पा की लंबे समय बाद पर्दे पर वापिसी होगी। गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी 12 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगी। आखिरी बार शिल्पा सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की फिल्म में नज़र आयीं थीं।