चटोरों की ज़ायके का स्वाद खींच लाया है आज हमें बापू के प्रदेश यानि गुजरात। राष्ट्र पिता गाँधी की बात हो चाहे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों ही इस पावन धरती से जन्मे हैं।

गुजरात के विषय में माना जाता है कि गुजरात की हवा में भी व्यापार है। गुजरात की संस्कृति आज भी प्रदेश की विभिन्न चर्चित लोकगीतों और त्योहारों में छलकती है।

फिर चाहे बात गुजरात के गरबा की हो या गुजरात के स्वाद की हर रंग में गुरजात खिलता है।
![]()
तो चलिए आज आपका परिचय गुजरात के कुछ फेमस ज़ायकों से करवाते हैं-

ढ़ोकलाः गुजरात गए और ढ़ोकलों का आनंद ना लिया यह भी कैसे हो सकता है। गुजरात के फेमस ज़ायकों में ढ़ोकले का नाम आता है। चावल औऱ चने के दानों से बना ढ़ोकला गुजरात का पारम्परिक व्यंजन है।

बेसन नमक हल्दी पाउडर नींबू का रस और चीनी से बना स्वादिष्ट ढ़ोकला अपना एक बेहतरीन स्वाद ज़ायकों को देता है। गुजरात में ढ़ोकला हर लोकल मार्केट में आसानी से मिल जाता है।
![]()
यह ढ़ोकले के स्वाद का ही जादू है कि गुजरात से बाहर अन्य राज्यों में भी इसे बनाना, खाना पसंद किया जा रहा है।

खांडवीः खांडवी भी गुजरात राज्य का पारम्परिक व्यंजन है। इसके अनोखे खट्टे-मीठे स्वाद के जायके स्वाद के हर रंग को सजाता है। बेसन-दही के घोल से बना खांडवी गुजरातियों की फेमस डिश है।

इसके स्वाद के चटकारे भी गुजरात की किसी भी लोकल मार्केट में आसानी से लिये जा सकते हैं।

फाफड़ाः फाफड़ा गुजरातियों का फेमस स्नैक्स फूड है। फाफड़े को जलेबी, कढ़ी, तली हुई हरी मिर्ची के साथ सर्व किया जाता है। बेसन से बनाया गया फाफड़ा स्वाद के ज़ायकों को बढ़ाता है।

तीज-त्योहारों में गुजरातियों की फाफड़ा एक पॉपुलर डिश है। इसके चटपटे स्वाद का ज़ायका जरूर आपको अपना दीवाना बना सकता है।

उन्धियोः गुजरात के सूरत के विशेष व्यंजनों में शुमार उन्धियो स्वाद के ज़ायकों को बढ़ाता है। खूब सारी सब्जियों से बने मिश्रण से उन्धियो को तैयार किया जाता है। गुजरात की इस फेमस डिश को पारम्परिक तरीकों से बनाया जाता है।

स्वाद के ज़ायकों को बढ़ाने के लिए देशी मसालों का इस्तेमाल उन्धियो के लिए किया जाता है। गुजरात में लोकल मार्केट में यहाँ के लोकल फूड के ज़ायके आप ले सकते हैं।

हांडवोः हांडवो सब्जियों का केक है जो गुरजाती रंग में रंगकर स्वाद के ज़ायकों को सजाता है। कम तेल घी में बना हांडवो गुजरात का फेमस फूड है। चावल दाल, दाल, लौकी, गाजर हरे मटर जैसी सब्जियों से बना हांडवो को हरी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।

थेपलाः सब्जियों और गेहूं के आटे से बनाया गया थेपला गुजरात की फेमस डिश है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है क्यों कि इसमें सीज़न के दौरान मिलने वाली सब्जियों का प्रयोग किया जाता है।

स्वाद के ज़ायके को बढ़ाते हुए थेपले को अचार या घर पर तैयार की गयी चटनी के साथ सर्व किया जाता है।
शिवानी कोटनाला