रणवीर के लिए दीपिका बोलीं ‘हाय डैडी’, प्रेग्नेंसी पर लगी मोहर

www.hdnicewallpapers.com

ब्यूटी क्वीन औऱ जवां दिलों की धड़कनों को बढ़ाने वाली बॉलिवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर आ रही खबरों पर इस बार पक्की मोहर लगती नज़र आ रही है।

Image result for deepika padukone hd wallpapers

हाल ही में जब खूबसूरत दीपिका कान्स फिल्म फेस्टीवल के लिए गयी थीं, तब भी ऐसी खबरें आ रहीं थीं। दीपिका की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी जिसमें उनका टमी थोड़ा सा निकला हुआ था। स्लिम-ड्रिम ब्यूटी, दीपिका अपनी बॉडी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

Image result for deepika padukone hd wallpapers

वहीं उनके निकले हुए टमी से कयास लगाए जा रहे थे दीपिका प्रेग्नेंट हैं। दीपिका ने ऐसी खबरों की कोई पुष्टि तो नहीं की थी पर यह ज़रूर साफ किया था कि ऐसी खबरें मात्र अफवाह हैं।

Image result for deepika pregnant

वहीं यह नई खबर है कि दीपिका अब खुद कुछ बातें इशारों-इशारों में कर रही हैं। पति रणवीर सिंह के लिए दीपिका की मोहब्बत आए दिन परवान चढ़ती है।

पति के लिए दीपिका का प्यार अक्सर रणवीर के लिए कभी पोस्ट डालते हुए तो कभी तस्वीरें साझा करते हुए दिख ही जाता है।

Image result for deepika ranveer romantic wallpaper hd

वहीं हाल ही में रणवीर सिंह जब सोशल मीडिया साइट पर अपने फैंस से लाइव चैट के दौरान जुड़े थे तो दीपिका ने भी वहाँ अपनी मौजूदगी दर्ज़ करवाई।

Image result for deepika ranveer romantic wallpaper hd

दीपिका ने लाइव चैट के दौरान रणवीर को प्यार भरा कमेंट पोस्ट करते हुए लिखा – ‘हाय डैडी। इस कमेंट के साथ ही दीपिका ने बेबी का एक इमोजी भी पोस्ट कर दिया। रणवीर ने भी दीपिका के कमेंट पर रिप्लाई किया- ‘हाय बेबी

Image result for deepika ranveer romantic wallpaper hd

रणवीर- दीपिका की इन इशारों –इशारों वाली बातों ने मौजूद फैंस को सोचने पर जरूर मज़बूर कर दिया। फैंस ने इस बात को पक्का कर लिया है कि दीपिका जरूर माँ बनने वाली हैं और वह अब इशारों में बहुत कुछ बता भी रही हैं।

Image result for arjun kapoor with ranveer hd images

वहीं इस किस्से में सबसे ज्यादा मज़ेदार मोड़ तो तब रहा जब बॉलिवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने भी अपना कमेंट पोस्ट किया। अर्जुन रणवीर को टीज़ करते हुए लिखते हैं कि ‘बाबा भाभी आपको एक देने वाली हैं

Image result for arjun kapoor with ranveer hd images

अर्जुन कपूर का दोस्त रणवीर के लिए ऐसा पोस्ट करना यूं ही तो नहीं हो सकता। यानि इस बात की कहीं ना कहीं तो संभावना बन ही रही है कि दीपिका-रणवीर जल्द ही फैंस को भी अपनी इस खुशी का हिस्सा बनाऐंगे। देखना दिलचस्प होगा कि बॉलिवुड की यह चर्चित जोड़ी, रणवीर-दीपिका कब इस बात की पुष्टी करते हैं।

बता दें रणवीर-दीपिका इन दिनों एक ही फिल्म में 83 में साथ काम रहे हैं। यह फिल्म क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव की जीवनी पर आधारित होगी।

Image result for ranveer in 83 hd images

फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में होंगे तो दीपिका कपिल देव की पत्नि की भूमिका में रहेंगी। दर्शकों को इस फिल्म का भी बेसब्री से इंतज़ार रहेगा।

Image result for deepika ranveer romantic wallpaper hd

आखिर देखना होगा कि रियल लाइफ हस्बैंड-वाइफ की यह बेहतरीन जोड़ी अपनी केमेस्ट्री पर्दे पर कितनी खूबसूरती से दिखा पाने में कामियाब होती है।