फिल्मी दुनिया की जगमगाहट से लेकर ऊँची ईमारतों से सजता मुंबई

फिल्म की दुनिया मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। यानि फिल्मों के पर्दों पर सजते दृश्य हों या ऊंची ईमारतों का शहर दोनों ही रूपों में महाराष्ट्र राज्य की यह राजधानी खूब सजती है।

Image result for beautiful mumbai city

देश की आर्थिक मामलों की राजधानी मुंबई में अनोखे टैलेंट को सपनों की उड़ान मिलती है तो भीड़ भरी यह नगरी मुंबई केवल  फिल्मी सितारों की अभिनय से ही नहीं जगमगाती बल्कि यहाँ घूमने के लिए कई जगहों की खूबसूरती से भी जगमगाती है।

Image result for beautiful mumbai film city

शहर की खूबसूरती में बीच के सुंदर दृश्य हों या आसमान को छूती ऊंची ईमारतें आपका मन मोह ही लेती हैं। तो चलिए आज इसी सपनों की नगरी की खूबसूरत जगहों से आपका परिचय करवाते हैं-

Image result for गेटवे ऑफ़ इंडिया

गेटवे ऑफ इंडिया- गेटवे ऑफ इंडिया को भारत का द्वार कहा जाता है। मुंबई घूमने आए पर्यटक गेटवे ऑफ इंडिया की खूबसूरती को अपनी आँखों में बसा कर ले जाते हैं।

Image result for गेटवे ऑफ़ इंडिया

यह दक्षिणी समुद्र तट पर स्थित है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के विषय में माना जाता है कि यह ब्रिटेन के राजा जॉर्ज और रानी मैरी की भारत यात्रा के यादगार पल को सजाता है।

Image result for गेटवे ऑफ़ इंडिया

यानि यह इतिहास की खूबसरत यादों की एक अनोखी धरोहर देश की आर्थिक राजधानी मुंमई में बसी है। इस गेट की ऊंचाई 23मीटर है।

Image result for मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव- मुंबई समुद्र की लहरों की खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। समुद्र के खूबसूरत दृश्यों को आँखों में सजाना चाहते हैं तो मरीन ड्राइव मुंबई में एक बेहतरीन जगह है।

Image result for मरीन ड्राइव

रात में स्ट्रीट लाइट की जगमगाहट मरीन ड्राइव की खूबसूरीत को और भी बढ़ा देती है। इसकी खूबसूरती की वजह से ही इस जगह को क्वीन नेकलेस के नाम से जाना जाता है। मुंबई में ऊँची इमारतों से मरीन ड्राइव की खूबसरती के दृश्य और भी मनमोहक हो जाते हैं।

Image result for जुहू बीच

जूहू बीच- मुंबई के जुहू बीच के विषय में तो आपने सुना ही होगा। यह मुंबई का खूबसूरत सागर तट है। इसकी खूबसूरती ही फिल्म निर्माताओं को इसे फिल्म के दृश्यों में सजाने को लुभाते हैं।

Image result for जुहू बीच

मुंबई शहर की शाम जूहू बीच में खूबसूरती  से सजती है। यहाँ बीच के खूबसूरत नज़ारों का तो आनंद लिया ही जा सकता है साथ ही मुंबई के लोकल स्ट्रीट फूड का मज़ा भी आप इस जगह ले सकते हैं।

Image result for सिद्धी विनायक मंदिर

सिद्धी विनायक मंदिर– आस्था की अनोखी धरोहर सिद्धी विनायक मंदिर मुंबई में स्थित है। धर्म औऱ आस्था को सजाता यह मंदिर पर्टयन स्थल के रूप में प्रसिध् है। महाराष्ट्र में गजनायक गणेश की पूजा को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

Image result for सिद्धी विनायक मंदिर

यहाँ गणेश भगवान से जुड़े सभी उत्सवों को धूम-धाम से मनाया जाता है। यही वजह है कि मुंबई के सिद्धी विनायक मंदिर में भगवान गणेश के उपासकों की भीड़ लगी रहती है।

Image result for film actor in siddhi vinayak temple

अक्सर यहां फिल्मी सितारे भी गजनायक के दर्शन के लिए चले आते हैं।

Image result for haji ali mumbai

हाज़ी अलि दरगाह-  हाजी अलि की यह दरगाह मुंबई में वरली तट के पास छोटे से टापू पर स्थित है। यह दरगाह हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों की आस्था की प्रतीक है।

Related image

हाज़ी अलि दरगाह के विषय में माना जाता है कि यह टापू पर होने के बावजूद भी कभी डूबने की आशंका से मुक्त है। दुनिय़ा भर में हाजी अलि की इस दरगाह की प्रसिद्धी इसी वजह से है।

Image result for haji ali mumbai

यह आस्था के अनोखे चमत्कार का ही परिणाम माना जाता है कि समुद्र के बीचों बीच स्थित यह दरगाह डूबने की आशंका से मुक्त है।

शिवानी कोटनाला