कंगना के ‘थलाइवी’ लुक पर बहन रंगोली ने दिया अब ट्रोलर्स को करारा जवाब

बॉलिवुड क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ का पोस्टर और टीज़र आउट हुआ है। इस पोस्टर में कंगना के लुक पर दर्शकों की अलग अलग प्रतिक्रियाऐं आ रही हैं।

गौरतलब है कि कंगना की  यह अपकमिंग फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता की जीवनी पर आधारित है। कंगना द्वारा अपनी इस फिल्म में बहुचर्चित नेता जयललिता का किरदार निभाया जा रहा है।

फिल्म के पोस्टर में जयललिता के लुक से मैच करता कंगना का लुक सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जहाँ एक ओर कंगना रनौत के फैंस को कंगना का यह जयललिता लुक बेहद पसंद आ रहा है तो वहीं कंगना को ट्रोलर्स से भी जम कर ट्रोल होना पड़ रहा है।

कंगना रनौत को अपने इस किरदार के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। अपने लुक को जयललिता के लुक से मैच करने के लिए कंगना का फिल्म के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप का सहारा लिया गया है। इस मेकअप की वजह से कंगना अपने रियल लुक से बेहद जुदा काफी हेल्दी भी नजर आ रही हैं।

Image result for kangana ranaut

सोशल मीडिया में गोसिप में छायी रहने वाली कंगना के लुक को ट्रोलर्स मोम के पुतले से भी कंपेयर करते आ रहे हैं। अब ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए हमेशा की तरह एक बार फिर कंगना की बहन रंगोली आगे आई हैं। रंगोली ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा है कि ‘अगर किसी के पास आँखे हैं तो वह प्रोस्थेटिक के काम की ब्रिलिएंस को देख सकता है बाकी समोसा गैंग तो अपना काम कर ही रहा है जो दिन को रात औऱ रात को दिन कहते हैं, जिनका कोई महत्व ही नहीं है’।

Image result for kangana ranaut WITH RANGOLI

बताया जा रहा है कि कंगना की यह फिल्म हिंदी , तमिल व तेलुगू तीन भाषाओं में एक साथ बनाई जा रही है। अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए कंगना इन दिनों तमिल भाषा भी सीख रही हैं। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता जनता के बीच खासी लोकप्रिय रही थीं।

Image result for jai lalitha

वे एक एक्ट्रेस व क्लासिक डांसर भी रही थीं। इसी कड़ी में दर्शकों को अपने किरदार से जोड़ने के लिए कंगना इन दिनों क्लासिक डांस पर भी अपना हाथ आजमा रही हैं।

Image result for kangana ranaut wallpapers

खबर है कि कंगना की इस फिल्म में मेकर्स जयललिता उनके पूरे जीवनकाल को दिखाने का प्रयास करेंगे। यानि कंगना रनौत फिल्म में यंग जयललिता से लेकर ओल्ड जयललिता का किरदार निभाते दर्शकों को नज़र आऐंगी।

Image result for south actor prakash raj

बताया जा रहा है कि कंगना की इस फिल्म में साउथ फेमस एक्टर प्रकाश राज को भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गयी है। प्रकाश राज फिल्म में सीएम करुणानिधी की भूमिका में देखा जा सकता है। जयललिता के जीवनी पर आधारित थलाइवी फिल्म अगले साल 26 जून को रिलीज़ की जानी है।

Image result for kangana ram mandir

थलाइवी लुक पर चर्चा में आने के बाद ही कंगना ने हाल ही में अयोध्या राम मंदिर पर भी फिल्म बनाने की बात कही है। इस अगली फिल्म को कंगना खुद प्रोडक्शन हाउस का काम अपने जिम्मे लेंगी।