
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है. इस दौरान लोग अपने-अपने तरीकों से समय बिता रहे हैं. ऐसे में हमारे फिल्मी सितारे भी घर पर बैठकर अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं. कुछ सेलेब्स कुकिंग करते हुए अपना समय बीता रहे हैं तो कुछ वर्कआउट के वीडियो शेयर कर रहे हैं.

और ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड़ की हॉट हसीना दिशा पटानी ने शेयर किया है. एक्ट्रैस दिशा पटानी अपने फैंस के लिये मेकअप ट्यूटोरिअल बन गई हैं. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है.
अपने ट्यूटोरियल वीडियो में दिशा पटानी बता रही हैं कि, ‘किस तरह उन्होंने अपना समर पिंक ग्लो मेकअप किया है. जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं. साथ ही दिशा ने कहा कि वो अपने कॉमेंट के जरिये बतायें कि उनका ये वीडियो कैसा लगा. साथ ही अपने नेल पेंट के लिये कहा ‘प्लीज मेरे नाखूनों को ना देखें. मैं सोशल डिस्टेंस मेन्टेन कर रही हूं. 10 दिनों से घर पर हूं व मेरे पास नेलपैंट रिमूवर नहीं है. अगली बार व बेहतर बनाने की प्रयास करूंगी’.

बता दें कि दिशा पटानी ने के इस यूट्यूब चैनल को 6 महीनें हो चुके हैं. जिसमें दिशा अपने डांस, वर्कआउट और शूट्स के वीडियोज भी शेयर करती रहती हैं हाल ही में दिशा को अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ की बहन के साथ एजॉय करते हुए देखा जा चुका है जिसमें वो टाइगर श्रॉफ की बहन के साथ डांस मूव्स करती नजर आयीं.