
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना की वजह से पूरे देश को 21 दिनों के लिये लॉकडाउन कर दिया गया. इसकी वजह से काफी लोग बोरियत महसूस कर रहे हैं. आज हम आपको बताने जा रहें हैं कि कैसे आप इन 21 दिनों को अपने परिवार के साथ खुशी-खुशी घर में बिता सकते हैं। तो चलिये जानते हैं कि लॉकडाउन की बोरियत को कैसे कम किया जाये.
तो सबसे पहले बात करते हैं उन दिनों की जब आप हफ्ते के पहले दिन यानि सोमवार को ऑफिस जानें के मीम्स देखकर हंसी आती थी, जिसमें आपको रविवार अच्छा लगता था और सोमवार को ऑफिस जाकर काम करने का मन नहीं करता था। तो बस सोचिये की ये समय आपका है . उन मीम्स को याद कर ऑफिस ना जानें की खुशी मनाइये, तो बस इस समय आपको पॉजिटिव सोच रखनी है, नेगिटिव बातों को अपने दिमाग से निकालकर दूर कर दें, क्योंकि पॉजिटिव सोचेंगे तो आप 21 दिन के लॉकडाउन को बोरियत के साथ नहीं बल्कि खुशी-खुशी बीता पायेंगें. सोचें कि इस समय आप अपने परिवार के साथ हैं बाहर जानें कि जगह घर पर ही छुट्टियां बीता रहे हैं।

परिवार के साथ समय बितायें– परिवार के साथ पुरानी यादों को ताजा करें माता-पिता की पसंदीदा फिल्में देखें अपने बचपन की बातें सांझा करें. अपने बचपन की सुनहरी यादों को याद करें माता-पिता से बचपन के बारे में बात करें जिससे आपको और आपके माता-पिता को भी अच्छा लगेगा.


कुकिंग करें – इसके अलावा आप इन दिनों आप अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर अच्छी फिल्में देख सकते हैं, उनके साथ मिलकर गेम्स खेल सकते हैं. मिलजुल कर कुकिंग कर सकते हैं एक-दूसरे की पसंद का खाना बनायें इससे आप सभी के रिश्ते और मजबूत होंगे प्यार भी बढ़ेगा. साथ ही स्वादिष्ट रेसिपी सीखकर खुद उसका स्वाद चखें और परिवार को भी चखायें.

किताबों को दिन में शामिल करें – आप अपनी रुचि के अनुसार अच्ची किताबें पढ़ सकते हैं जो आपको पसंद हैं. कई सारी ऐसी किताबें हैं जिन्हें पढ़कर आपको अच्छा महसूस होगा, और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा जो जीवन में आगे बढ़ने का हौंसला देंगी. अपनी पसंद का नोवल जो ना जानें कब से पढ़ने का सोच रहे थे. लेकिन समय की वजह से नहीं पढ़ पा रहे थे तो बस सोचिये कि वो समय आ गया है. पॉजिटिव सोच के साथ अपने समय को बितायें ।


खुद के साथ समय बितायें– क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते. ये एक ऐसा समय है जहां आप जो करना चाहते वो इस समय में आप वो सब कर सकते हैं. जैसे पेटिंग, सिगिंग, आदि. जिसे करने के लिए आपको खाली समय चाहिये था और पॉजिटिव सोचते हुए ये सोचें कि आपको खाली समय मिला है। अपने हुनर को बढायें जो कमीयां हैं उन पर काम करें इस तरह आप इन 21 दिनों में खुद को बेहतर बना सकते हैं ।

सेल्फ केयर करें – इसके अलावा खुद को क्वॉरेंटाइन करने का एक तरीका और भी है सेल्फ केयर जी हां आप सेल्फ केयर करें फिर चाहे वो मेनीक्योर, पेडीक्योर हो सकता है. अपने चेहरे की देखभाल करें बहुत सारे होममेड फैसमास्क और फेसपैक यूट्यूब चैनल्स पर आपको मिल जायेंगे जिनसे आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं. लेकिन एक बात का खास ख्याल रखें ये पैक आपकी त्वचा को सूट करते हों तभी इनका प्रयोग अपनी त्वचा पर करें.

डूबते सूरज को देखें – इसके अलावा आप शाम को डूबते सूरज को अपने घर या बालकनी से देखते हुए चाय की चुस्कियों का लुफ्त उठा सकते हैं. साथ ही परिवार के साथ गॉसिप और बच्चों के साथ खेलकूद कर सकते हैं. ताकि बच्चों के साथ भी आपका रिश्ता और बेहतर हो सके.

खुद को रखें तनावमुक्त– पहले के समय के लोगों को याद करें कि कैसे वो अपना पूरा समय घर में रहकर निकाल देते थे. आज के समय जैसी सुविधायें भी नहीं हुआ करती थीं. जैसे लैपटॉप, स्मार्टफोन, लेकिन फिर भी वो अपना पूरा समय अपनों के साथ बिता दिया करते थे. तो क्या आप ये 21 दिन का समय पॉजिटिव सोच के साथ अपनों के साथ नहीं बिता सकते ? हां काम जरुरी है लेकिन इन दिनों ज्यादा तनाव से बचें, अवसाद, डिप्रैशन से खुद को दूर रखें जिससे आपकी सेहत पर कोई बुरा असर ना पड़े. इन सब बातों का ध्यान रखें ताकि आप स्वस्थ रहें आपका परिवार भी स्वस्थ रह सके.

संजोकर रखें मीठी यादें – जी हां थोड़े दिन के बाद ये सब ठीक हो जायेगा. जब आप थोड़े समय के बाद फिर से अपने कामकाज में व्यस्त हो जायेंगे. 21 दिन के लॉकडाउन के बाद जब आप फिर से अपने- अपने कामों पर वापस जायेंगे तो ये 21 दिनों के लॉकडाउन में रिश्तों में बढ़ी मिठास को देखकर आपको खुशी होगी, अच्छा महसूस करेंगे क्योंकि ये एक ऐसा समय है जब आपका पूरा परिवार एक साथ होगा, साथ ही ये ऐसा समय है जहां आप 21 दिन की मिठ्ठी यादों को संजोकर अपने पास रख सकेंगे.

सकारात्मक सोच रखें – तो आज से ही चीजों को पॉजिटीव लें और इन तरीकों से खुद को अपने लिए और अपने परिवार के लिए क्वॉरेंटाइन करें. और साथ ही अच्छे नागरिक होने का भी फर्ज निभायें।
आपको ये लेख कैसा लगा आप कॉमेंट करके बता सकते हैं. अगली बार मैं नया लेख आप लोंगों के साथ शेयर करुंगी.
Written By- Kalpana Chauhan