सोनू सूद से युवक ने की गर्लफ्रेंड से मिलवाने की मांग

कोरोना का संकट कम होने की बजाय लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जैसा की हम सभी जानते हैं पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन लगा हुआ है, कई लोग अपने घर जाने के लिए परेशान हैं,  और ऐसे में सोनू सूद लोगों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं हैं।

Coronavirus Outbreak: Sonu Sood arranges more buses for migrant ...

जी हां सोनू सूद कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहे हैं, अब तक हजारों की संख्या में  मजदूरों को उनके घर भेज चुके हैं. और यही वजह है कि सोनू सूद से लोगो  ट्विटर के जरिए  मदद मांग रहे हैं। हाल ही में एक शख्स ने सोनू सूद से  बड़ी ही अजीबो-गरीब तरह की मदद मांगी, जी हां  एक शख्स ने सोनू सूद से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए सोनू सूद को ट्विविट किया.

बता दें कि युवक ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया और लिखा, “सोनू सूद भैया, एक बार गर्लफ्रेंड से ही मिलवा दीजिए… बिहार ही जाना है.” जैसे ही शख्स ने यह मांग की वैसे ही एक्टर ने रिएक्ट किया. उन्होंने जवाब देते हुए ट्वीट किया और लिखा, “थोड़े दिन दूर रह के देख ले भाई… सच्चे प्यार की परीक्षा भी हो जाएगी.”.

Sonu Sood Help Student To Reach Home Student Says Thank You To The ...

आपको बता दें कि लोग सोशल मीडिया के जरिए सोनू सूद की काफी तारीफ कर रहे हैं. और उनके इस नेक काम के बाद उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ती नजर आ रही है।