
इन दिनों बिग बी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी कवितायें, फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं और अपने फैंस का प्यार पाते रहते हैं, आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन ने ट्विटर किया, जिसमें उन्होंने जिंदगी से संबंधित कड़वा सच बताया है। बिग बी ने अपने ट्वीट में कहा है कि संघर्ष के समय कोई भी पास नहीं आता है। साथ ही बीग बी ने लिखा कि सफलता के पश्चात् किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता।
T 3638 –
"जीवन का कड़वा सच……..संघर्ष के समय कोई नज़दीक नहीं आता, और……
सफलता के बाद किसी को आमंत्रित नहीं करना पड़ता ! " ~ Ef
सुप्रभात।🙏❤️🌹— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) August 25, 2020
बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने अपने ट्वीट के जरिये अहंकार तथा संस्कार में अंतर बताया था, उन्होनें लिखा कि “अहंकार और संस्कार में अंतर है. अहंकार दूसरों को झुकाकर खुश होता है. संस्कार खुद झुककर प्रसन्न होता है.” बिग बी के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट पर कॉमेंट करते रहते हैं और इसी वजह से अमिताभ बच्चन अपने फैंस से कभी दूर नहीं होते।