भाई की हल्दी सेरेमनी में खूबसूरत अंदाज में दिखीं कंगना

Kangana Ranaut Brother Akshat Wedding | नवंबर में होगी कंगना रनौत के भाई की  शादी

कंगना रनौत के घर आजकल खुशी का माहौल छाया हुआ है, और इसकी वजह उनके छोटे भाई अक्षत की शादी है। जी हां अक्षत की नवंबर में शादी होने वाली है और उनकी शादी की रस्मे भी शुरू हो चुकी है, कंगना ने रविवार अपने फैंस के साथ भाई की शादी के पहले की रस्मों की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की। तस्वीरों में कंगना अपने भाई को हल्दी लगाती हुई नजर आ रही हैं।



बॉलीवुड़ क्वीन कंगना ने ट्वीट किया, “मंडी में नाना के घर पर आज अक्षत की बधाई के लिए आये हैं, यह शादी के निमंत्रण की शुरुआत होती है, जिसे नाना-नानी द्वारा आयोजित किया जाता है।

हल्दी सेरेमनी में कंगना काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं, कंगना को साड़ी और हैवी ज्वेलरी में देखा गया, इस आउटफिट में कंगना काफी खूबसूरत अंदाज में दिखीं।