जैसा कि हम सभी जानते हैं त्यौहारों का सीजन शुरु होने वाला है, तो इस मौके पर हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें अपनाकर आप दिख सकते हैं खूबसूरत। हम आज आपको कुछ एथनिक आउटफिट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी दिवाली में चार -चांद लगा देगा।
पहले नबंर पर हम बात करने वाले हैं पेस्टल शरारा जो की आजकल काफी ट्रेंड में है। आप पेस्टल शरारा जो कि आपको देगा एक अलग ही लुक । नंबर दो पर आता है कुर्ता और धोती – कुर्ता और धोती सेट आपको एक पारंपरिक के साथ- साथ अमेजिंग लुक देता है, तो आप भी इस दिवाली पर हटकर दिखना चाहते हैं तो धोती- कुर्ता आपके लिए बहुत ही अच्छा आप्शन है।

अब बात कर लेते हैं, शिबोरी साड़ी जो कि काफी ट्रेंड़ में चल रही है, तो इस दीवाली सीज़न में करें शिबोरी साड़ी को करें कैरी। शिमरी लहंगा भी आजकल काफी ट्रेंड़ में देखा जा सकता है, चमकती रोशनी में शिमरी लहंगे को पहनकर आप भी चमकने लगेगीं।
तो ये थे कुछ ट्रेंड़ी लुक जो आजकल काफी छाये हुए और इन्हें अपनाकर आप भी दीवाली पर छा सकती हैं।