63 की उम्र में भी बरकरार है अनिल कपूर का जादू, देखें फोटोज

Shirtless Anil Kapoor does not preach. Just removes his top and burns the  Internet - Movies News

अनिल कपूर अपनी फिटनेस से सभी को इम्प्रेस करते रहते हैं। साथ ही वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ वर्कआउट सेशन की तस्वीरें भी सांझा करते रहते हैं। हाल ही में अनिल कपूर के शर्टलेस वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं।

अनिल कपूर की बीच पर वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। जिसमें वो काफी फिट और मस्क्युलर दिखाई रहे हैं। इतना ही नहीं 63 साल के हंक ने एक कैप्शन भी लिखा, ‘ये पापा ज्ञान नहीं देते हैं, बस कपड़े उतार कर समंदर किनारे वॉक करते हैं।

हर किसी का एक वीक पॉइंट होता है और मेरा वीक पॉइंट है खाना। आगे वो लिखते हैं, ‘मेरे भीतर के पंजाबी लड़के के टेस्ट बड्स को ज्वलंत होने की जरूरत है, मेरी आंखें हमेशा मेरे पेट से बड़ी होती हैं। लॉकडाउन के दौरान, मैंने खुद को नया और ज्यादा शार्प लुक लेने के टास्क पर रखा। ये नया लुक खाने की तरफ मेरी एक नई अप्रोच होगी। हर्ष और मेरे ट्रेनर मार्क ने ये जिम्मेदारी ली है। अनिल कपूर का ट्रांफॉर्मेशन उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।